पेयजल के लिये सूख रहे कर्मियों के हलक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

कई विभागों में नहीं है पेयजल की सुविधासमस्तीपुर. जिले के कई सरकारी कार्यालय पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. यहां तक अब भी सरकारी कवायद नहीं पहुंच पायी है. जहां कई विभाग आरओ, फिल्टर जैसी मशीनों से लैश हो गये हैं. वहीं क ई विभागों के कर्मचारी पानी के लिये यहां वहां का […]

विज्ञापन

कई विभागों में नहीं है पेयजल की सुविधासमस्तीपुर. जिले के कई सरकारी कार्यालय पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. यहां तक अब भी सरकारी कवायद नहीं पहुंच पायी है. जहां कई विभाग आरओ, फिल्टर जैसी मशीनों से लैश हो गये हैं. वहीं क ई विभागों के कर्मचारी पानी के लिये यहां वहां का चक्क र काटते रहते हंै. जिले में दमकल केंद्र, गृहरक्षक विभाग, जिला नियोजनालय ऐसे ही विभाग है. जहां आज तक एक भी चापाकल नहीं गाड़ा गया है. इससे यहां कार्यरत कर्मियों के पेयजल की व्यवस्था हो सके. यहां क ार्यरत कर्मचारी अपनी प्यास बुझाने के लिये आसपास के दुकानों पर ही निर्भर रहते हैं. पटेल मैदान के दक्षिणी छोर पर अवस्थित परिसर में अनुमंडल पुलिस कार्यालय, बीएमपी परिसर, गृहरक्षक कार्यालय, दमकल केंद्र के विभाग अवस्थित है. मगर यहां एक भी चपाकल की व्यवस्था नहीं है. इस बाबत दमकल केंद्र, गृहरक्षक कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि यहां कर्मियों के रहने की व्यवस्था तो है लेकिन पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. गरमी के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन