किसानों को दरकिनार कर व्यावसायिक घरानों के लिये कानून

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं. मजदूरों क ा शोषण हो रहा है. व्यावसायिक घरानों के मुनाफे के लिये कानून बनाये जा रहे हैं. उक्त बातें खेमस के प्रांतीय महामंत्री भोला प्रसाद दिवाकर ने जिला कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही. स्थानीय पार्टी कार्यालय पर बैठक की गयी. अध्यक्षता राम सागर पासवान […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं. मजदूरों क ा शोषण हो रहा है. व्यावसायिक घरानों के मुनाफे के लिये कानून बनाये जा रहे हैं. उक्त बातें खेमस के प्रांतीय महामंत्री भोला प्रसाद दिवाकर ने जिला कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही. स्थानीय पार्टी कार्यालय पर बैठक की गयी. अध्यक्षता राम सागर पासवान ने की. वक्ताओें ने कहा कि मोदी के शासनकाल में वैश्वीकरण की नीति का हवाला देते हुए कॉरपोरेट के पक्ष में श्रम कानूनों को बनाया जा रहा है. इससे मजदूर व किसानों का शोषण हो रहा है. भूमि अधिग्रहण कानून इसकी बानगी है. इसके विरोध में खेमस व किसान सभा का संयुक्त कनवेंशन आगामी 15 से 21 मई तक आहूत की जायेगी. वहीं 25 मई को जिला समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन आहूत होगा. पंचायतों में इसके खिलाफ आगामी 15 से 24 जून तक आंदोलन व 25 से 30 जून तक प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जायेगा. मौके पर रामाश्रय महतो, राम दयाल भारती, ललन कुमार, कांति कुमार, ए हादी, अजय कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन