आंदोलित पीएचइडी कर्मियों ने तय की रणनीति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 6:03 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ प्रमंडल शाखा समस्तीपुर की ओर से आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा. 14 सूत्री मांगों को लेकर किये जाने वाले धरना सत्याग्रह के आठवें दिन वीरेंद्र कुंवर की अध्यक्षता में कर्मियों ने सभा की. इसमें अगली रणनीति की घोषणा की गयी. उपस्थित कर्मचारियों ने कार्यपालक अभियंता […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ प्रमंडल शाखा समस्तीपुर की ओर से आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा. 14 सूत्री मांगों को लेकर किये जाने वाले धरना सत्याग्रह के आठवें दिन वीरेंद्र कुंवर की अध्यक्षता में कर्मियों ने सभा की. इसमें अगली रणनीति की घोषणा की गयी. उपस्थित कर्मचारियों ने कार्यपालक अभियंता के कार्यालय से अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि चार मई तक पदाधिकारी कार्यालय में नहीं आते हैं तो पांच मई को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी समस्या को रखेंगे. मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष लक्ष्मी कांत झा, जिला मंत्री राम कुमार झा, प्रमंडल सचिव द्वारिका महतो, संयुक्त सचिव विजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रमण कांत कुंवर, जगदीश सिंह, देवेंद्र राय, अनीस अंसारी, देवेंद्र झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन