उत्कृष्ट कार्य के लिए विभागों को मिले सात शील्ड का हुआ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 7 व 8पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों को मिला नकद पुरस्कारसमस्तीपुर. स्थानीय इंद्रालय परिसर में गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल स्तर पर 60 वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन हुआ. मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने दीप जला कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय स्तर पर महाप्रबंधक द्वारा […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 7 व 8पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों को मिला नकद पुरस्कारसमस्तीपुर. स्थानीय इंद्रालय परिसर में गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल स्तर पर 60 वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन हुआ. मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने दीप जला कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय स्तर पर महाप्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न विभागों को प्राप्त सात शील्ड प्रदर्शित किये गये. डीआरएम ने वर्ष 2014-15 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच राजपत्रित अधिकारी, 383 अराजपत्रित कर्मचारी व 15 समूह पुरस्कृत किये जाने वाले कर्मचारियों की विभागवार संख्या एवं प्रदान किये जाने वाली रकम प्रदान किये. अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री शर्मा ने कहा कि अच्छा कार्य करने के लिए मंडल के सभी कर्मचारी धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को पुरस्कार नहीं मिल सका है वे निराश नहीं हों. बल्कि पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों से मेहनत करने की सीख लें. ताकि अगले वर्ष उन्हें पुरस्कृत किया जा सके. कार्यक्रम की व्यवस्था व संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण कुमार यादव ने किया. मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बीएस दोहरे के अलावा कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन