डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिला पंकज का सुराग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोरवा : हलई ओपी क्षेत्र के कौवा गांव से गायब बालक का डेढ़ महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. अब तो परिवार वाले का सब्र जवाब देने लगा है. घटना के बाद पुलिस ने छानबीन तो की लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका. इधर घटना को लेकर तरह तरह के कयास […]
विज्ञापन
मोरवा : हलई ओपी क्षेत्र के कौवा गांव से गायब बालक का डेढ़ महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. अब तो परिवार वाले का सब्र जवाब देने लगा है. घटना के बाद पुलिस ने छानबीन तो की लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका. इधर घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. खराब माली हालत के बावजूद ऐसा कोई जगह नहीं जहां उसे नही ढूंढा गया. अब तो मां का कलेजा छलनी छलनी हो रहा है.
ओझा गुणी से लेकर मंदिर मसजिद तक माथा टेके गये कि लाल सुरक्षित लौट आए लेकिन सारे उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं. विदित हो कि कौवा गांव से 15 फरवरी को रामनरेश साह का इकलौता पुत्र दस वर्षीय पंकज कुमार स्कूल से आने के बाद अचानक गायब हो गया. परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद हलई ओपी में पा्रथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया लेकिन बालक का अबतक कोई पता नहीं चल सका है.
लोगों के अनुसार वह काफी होशियार था. पिता के धंधे में हाथ बंटाया करता था. घटना के दिन वह सामान्य रूप से तैयार होकर विद्यालय भी गया लेकिन विद्यालय से लौटने के बाद शौच के क्रम में वह अचानक गायब हो गया था. गरीबी के बावजूद उसके परिजन उसे ढूंढने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. अब तो उसके फोटो को इंटरनेट पर डालने की बात बतायी जा रही है लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद घर में सन्नाटा पसरा है. बेबस मां अपने किस्मत पर रो रही है तो मजदूरी करने वाला बाप अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










