बिहार के इस जिले में 1300 एकड़ की जमीन पर बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों को मिलेगा रोजगार

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल पार्क (सांकेतिक तस्वीर)

Industry In Bihar: बिहार के कई जिलों में उद्योग-धंधे स्थापित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में समस्तीपुर जिले में लगभग 1300 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा. इसके बनने से यहां हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा. साथ ही जिले को नई पहचान मिल सकेगी.

विज्ञापन

Industry In Bihar: बिहार में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए सरकार कई योजनाएं ला रही है. ऐसे में समस्तीपुर जिले में भी बड़े एरिया में इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा. जिले में लगभग 1300 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा. इनमें ताजपुर, मोरवा और खानपुर समेत कई प्रखंड की जमीन अधिग्रहित की जाएगी.

इस प्रखंड में 480 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

जानकारी के मुताबिक, जिले के खानपुर प्रखंड की लगभग 480 एकड़ की जमीन इंडस्ट्रियल पार्क के लिए अधिग्रहित की जाएगी. इसे लेकर लोक वित्त विभाग से परमिशन मांगा गया है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंडस्ट्रियल पार्क बनाना शुरू कर दिया जाएगा. बताया यह भी जा रहा है कि इंडस्ट्रियल पार्क फिलहाल सिर्फ 47 एकड़ की जमीन ही उपलब्ध है. यह जमीन जरुरत के अनुसार बेहद कम है.

प्रखंडों के निरीक्षण के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

बताया जा रहा है कि जिला उद्योग केंद्र की ओर से इंडस्ट्रियल पार्क की जमीन के लिए प्लानिंग की गई है. विभाग के अधिकारियों ने इन प्रखंडों का निरीक्षण किया था. इसके बाद ही खानपुर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई. खानपुर के अलावा मोरवा में इसके लिए उपयुक्त जमीन है. जबकि ताजपुर में पहले से कई छोटे-छोटे उद्योग पहले से ही चल रहे हैं.

इंडस्ट्रियल पार्क के बनने से होंगे ये फायदे

समस्तीपुर में इंडस्ट्रियल पार्क के बनने से जिले को नई पहचान मिलेगी. इसके साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा. साथ ही किसानों और व्यवसायियों को भी खास फायदा मिल सकेगा. कृषि और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों के लिए यह जगह उपयुक्त माना जा रहा है. यह जिला पहले से ही कृषि और जूट उद्योग के लिए जाना जाता है. इस तरह से जिले की स्थिति आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो सकेगी.

Also Read: ‘निशांत कुमार चुनाव जीतकर तो आएं नहीं, जो इतनी सुरक्षा दी जा रही’ अचानक क्यों भड़के तेज प्रताप

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन