बिहार के इन 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में एडवाइजरी जारी कर दी है. इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम का मिलाजुला असर देखने के लिए मिल रहा है. पटना समेत इसके आस-पास के इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई. सोमवार को मौसम विभाग ने 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. गोपालगंज और सीवान में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

इन 24 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, 5 से 6 अगस्त तक राज्य में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है.

Image

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, पटना, छपरा, सुपौल, बांका, सीतामढ़ी, पूर्णिया, मधेपुरा समेत कई जिलों में बारिश हुई. कई इलाकों में पानी भर गया. रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से काफी हद तक लोगों को उमस से राहत मिली. लेकिन जिन जिलों में बारिश नहीं हुई, वहां लोगों को उमस वाली गर्मी ने परेशान किया.

43 प्रतिशत कम हुई बारिश

बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. आईएमडी पटना के अनुसार, राज्य में अब तक 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. दो अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक बिहार में कुल 299 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में 522.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, आज भी मौसम का मिलाजुला असर ही देखने के लिए मिलेगा. अगले 5 से 6 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है.

ठनका से कई लोगों की मौत

ठनका से बांका में अलग-अलग जगहों पर एक महिला, पांच साल के मासूम सहित 6 लोगों की मौत हो गई. खावा गांव में ब्रह्मदेव यादव और बेटे प्रिंस और लीलावरण बहियार में सरिता देवी की मौत हो गई. हरिपुर बहियार में विनोद यादव की जान चली गई. बाराहाट के डफरपुर गांव में साधु तांती और मरपुर के सलेमपुर में अजय महतो की मौत हो गई. जबकि मुजफ्फरपुर के कटरा में प्रियंका देवी की मौत हो गई.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, 30 जुलाई को हुई थी वोटिंग, तब से अब तक जानिए क्या-क्या हुआ


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन