नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में समस्तीपुर में दारोगा गिरफ्तार

Updated at : 02 Nov 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में समस्तीपुर में दारोगा गिरफ्तार

दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना में तैनात दारोगा वेदानंद चौधरी को शराब के नशे में एक नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार के आदेश पर दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. घटना को लेकर नाबालिग की मां के आवेदन पर प्राथमिकी भी दर्ज की […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना में तैनात दारोगा वेदानंद चौधरी को शराब के नशे में एक नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार के आदेश पर दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. घटना को लेकर नाबालिग की मां के आवेदन पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी.

आरोप है कि घटहो थाने में तैनात दारोगा वेदानंद चौधरी शराब के नशे में थे. गश्ती से आने के बाद दारोगा ने थाना परिसर में ही खाना बनाने वाली एक महिला की नाबालिग लड़की से छेड़खानी की. इसकी जानकारी थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को मिली, जिसके बाद मामला जिले के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा.

सूचना पर पहुंचे दलसिंहसराय डीएसपी ने दारोगा वेदानंद चौधरी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल टेस्टकराया, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई कि दारोगा ने शराब पी रखी थी. पुलिस गिरफ्तार दरोगा को जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है. घटना के बाद ग्रामीणों ने घटहो ओपी के आगे जम कर हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाया नारे लगाए. ग्रामीणों का कहना था जब शराब बंद है तो पुलिस कहां से शराब पीती है.

कागजी कार्रवाई के बाद भेजा जायेगा जेल : डीएसपी . डीएसपी कुंदन कुमार का कहना है कि आरोपित दारोगा की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तार कर दलसिंहसराय थाने में रखा गया है. कागजी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा.

साजिश के तहत फंसाया . दरोगा वेदानंद चौधरी का कहना है कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है. चार अक्तूबर को छुट्टी के लिए डीएसपी से बकझक हुई थी. यह उसी का परिणाम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन