राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर के लिए पांच साथियों का किया गया चयन

Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर के लिए पांच साथियों का किया गया चयन

राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर के लिए पांच साथियों का किया गया चयन

विज्ञापन

एसएफआई जिला कार्यकारिणी कमेटी की हुई बैठक सहरसा . भारत की छात्र संगठन एसएफआई जिला कार्यकारिणी कमेटी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय शारदा नगर बटराहा में जमशेद आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते राज्य कार्यकारिणी सदस्य देवदत्त वर्मा ने कहा कि बिहार एवं केन्द्र की भाजपा सरकार छात्र व युवा विरोधी सरकार है. सभी सरकारी संस्थाओं को निजीकरण कर अपने पूंजीपतियों के हाथ कोड़ी के भाव में बेच दिया है. ऐसी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का आह्वान किया. एसएफआई के राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर 17 व 18 मई को राजगीर नालंदा में भाग लेने के लिए जिला से पांच साथी का चयन किया गया. पूर्व छात्र नेता रणधीर यादव ने कहा कि शिक्षा को इतना मंहगा कर दिया है कि डेली कमाने वाले लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते हैं. सरकार ने कलम से लेकर कफन तक पर जीएसटी लगाकर आम लोगों का कमर तोड़ दिया है. आजादी से पहले अंग्रेजों ने भी कपड़ा, कफन, दूध, दही, घी पर टैक्स नहीं लगाया. लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से सुनियोजित तरीके से आम लोगों के उपर हमला कर रही है. ऐसी सरकार के खिलाफ संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर व्यापक संघर्ष का ऐलान किया. बैठक में अमन कुमार, बाॅबी राज, अनमोल कुमार, नीतीश कुमार, राजनंद कुमार, हिमांशु कुमार, मो शौकत, अंकुश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन