कार व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन

पतरघट. अतलखा-पतरघट मुख्य सड़क मार्ग स्थित जम्हरा घन्नी बाबा स्थान के समीप शनिवार की सुबह एक चार चक्का वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना को देख जुटे स्थानीय ग्रामीणों व पतरघट पुलिस की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया गया. जहां मौजूद डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया. घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए दोनों युवक बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर बस्ती निवासी 20 वर्षीय नीतीश कुमार पिता ब्रह्मदेव शर्मा और सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कांप बस्ती निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार पिता ललन शर्मा के तौर पर किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद पतरघट पुलिस द्वारा मौके से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और चार चक्का वाहन को अपने कब्जें में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन