एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

तीन बदमाशों ने घटना को दिया था अंजाम, एक बदमाश अब भी पुलिस गिरफ्त से है बाहर सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव के समीप बीते दस जनवरी को एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई लूट की घटना में बख्तियारपुर पुलिस को सफलता मिली है. इस मामले में पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त पुतुल कुमार को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इससे पूर्व पुलिस ने एक अभियुक्त छोटू कुमार को इससे पूर्व गिरफ्तार कर चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया जिला अंतर्गत महेशखूंट निवासी गुड्डू कुमार एलएंडटी फाइनेंस कंपनी में कर्मी है. वह प्रतिदिन की तरह बीते दस जनवरी को विभिन्न गांवों में कलेक्शन कर सिमरी बख्तियारपुर ब्रांच लौट रहे थे. जैसे ही वह टेंगराहा गांव से कुछ दूर आगे बढ़े थे कि बांसवाड़ी के समीप एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक दिया था. आरोप है कि दो बदमाशों ने उनका हाथ पकड़ लिया, जबकि तीसरे बदमाश ने हथियार का भय दिखाकर उनके पैंट की जेब से 49,300 रुपये छीन लिए और फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित कर्मी ने बख्तियारपुर थाना में इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस के द्वारा लगातार बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी अभियान जारी रहा. इस दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त पुतुल कुमार को भी दबोच लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि लूट कांड में पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल दूसरे बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य बदमाश अभी भी फरार चल रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन