चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर की नगद राशि व कीमती सामानों की चोरी
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन
चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर की नगद राशि व कीमती सामानों की चोरी
विज्ञापन
सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के मसोमात पोखर राधा कृष्ण मंदिर के आगे भोला पोद्दार के किराना दुकान में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने बंद दुकान का ताला व गेट तोड़कर नगद राशि व दुकान में रखे कीमती सामानों की चोरी कर ली. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में मीर टोला वार्ड 38 निवासी पीड़ित दुकानदार भोला पाेद्दार ने बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार को अपना दुकान बंद कर चला गया. शनिवार को सुबह जब अपनी दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान का ताला व गेट टूटा हुआ है. दुकान में रखी नगद राशि व कीमती सामान गायब है. उन्होंने सदर थानाध्यक्ष से चोरों को गिरफ्तार कर नगद राशि व सामानों की बरामदगी की गुहार लगाई है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन