ePaper

एनएच-31 पर भयंकर एक्सीडेंट में पटना हाईकोर्ट के वकील दंपति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 07 Mar 2026 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Kishanganj-Road-Accident

वकील वैष्णवी ठाकुर और उनके पति वकील ऋत्विक ठाकुर

Kishanganj Road Accident: एनएच-31 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पटना हाईकोर्ट की अधिवक्ता वैष्णवी ठाकुर और उनके पति ऋत्विक ठाकुर की मौत हो गई. दोनों सिलीगुड़ी से पटना लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Kishanganj Road Accident: पटना हाईकोर्ट की वकील वैष्णवी ठाकुर और उनके पति वकील ऋत्विक ठाकुर की शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. यह दुर्घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के धनतोला इलाके से गुजरे एनएच-31पर हुई. यह किशनगंज से करीब 60 किलोमीटर दूर है. हादसे में उनका छोटा बेटा, कार चालक और एक नौकरानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

छुट्टी मना कर लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक वैष्णवी ठाकुर अपने पति और बेटे के साथ सिलीगुड़ी से छुट्टियां बिताकर पटना लौट रही थीं. शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी फॉर्च्यूनर कार एनएच-31 पर धनतोला के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना में वैष्णवी ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ऋत्विक ठाकुर को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया जा रहा था. उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा घायलों का इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे, चालक और नौकरानी को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सभी का इलाज पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि वैष्णवी ठाकुर पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय ठाकुर की बहू थीं, जबकि ऋत्विक ठाकुर उनके बेटे थे. दोनों पति-पत्नी पटना हाईकोर्ट में वकालत करते थे. पटना के भूतनाथ रोड स्थित पानी टंकी के पास उनका घर है.

हादसे की खबर मिलते ही पटना हाईकोर्ट के वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई. बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य और पूर्णिया के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शरण भी मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज को लेकर डॉक्टरों से बात कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  UPSC के 301वें रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, सोमवार को आयोग बताएगा सच्चाई

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन