ePaper

सब सेम लाइन चिपका रहे हैं, सैंटनर के जवाब पर सूर्या का बेबाक पलटवार

Updated at : 07 Mar 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Suryakumar Yadav Reply to Mitchell Santner

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav Reply: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बयानबाजी तेज है. मिचेल सैंटनर ने भारतीय फैंस को शांत करने की बात कही थी. इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि सब एक ही लाइन चिपका रहे हैं, कुछ नया बोलो.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Reply: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले से पहले दोनों टीमों की तरफ से बयान बाजी शुरू हो गई है. न्यूजीलैंड के प्लेयर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने शनिवार को कहा था कि उनकी टीम विशाल स्टेडियम में बैठे लाखों भारतीय फैंस को शांत करना चाहती है. इस पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बहुत ही सटीक और मजेदार जवाब दिया है.

मिचेल सैंटनर ने क्या कहा था? 

शनिवार को न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मीडिया से बात करते हुए अपनी टीम का प्लान बताया था. उन्होंने कहा था कि उनकी टीम का टारगेट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद फैंस को शांत करना है. सैंटनर ने यह भी कहा कि टी20 क्रिकेट बहुत ही तेजी से बदलता है और इसमें कुछ भी तय नहीं होता. अगर वह अपनी योजना के हिसाब से खेलते हैं, तो किसी भी अहम टीम को आसानी से हरा सकते हैं. उनके हिसाब से अपने घर में खेलते हुए भारत पर यह वर्ल्ड कप जीतने का दबाव बहुत ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- हम दर्शकों को मायूस करेंगे, फाइनल से पहले सैंटनर की टीम इंडिया को चेतावनी

सूर्या ने दिया धमाकेदार जवाब

सूर्यकुमार यादव से जब मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर के बयान के बारे में पूछा गया तो वह मुस्कुराने लगे. उन्होंने विरोधी टीम के इस बयान को बहुत ही आम और पहले से तय बताया. सूर्या ने रिपोर्टर्स से सीधे शब्दों में कहा सब ही सेम लाइन चिपका रहे हैं. कुछ तो नया बोलो. उनका साफ मतलब था कि हर विरोधी टीम भारत से अहम मैच से पहले यही बात बोलती है. इसमें कुछ भी नया नहीं है.

पैट कमिंस की बात आई याद 

मिचेल सैंटनर की यह बात सुनकर सभी को साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की याद आ गई. उस समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी मैच से पहले ठीक ऐसा ही बयान दिया था. उन्होंने भी अहमदाबाद के इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों भारतीय फैंस को एकदम शांत करने की बात कही थी. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी. अब न्यूजीलैंड की टीम भी उसी तरीके से बयान देकर भारत पर दिमागी दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रही है.

रिकॉर्ड में कौन सी टीम है आगे? 

भारत इस टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरा है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को अपने पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश है. अगर दोनों टीमों के पुराने रिकॉर्ड देखे जाएं, तो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम आगे है. साल 2007, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप मैचों में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया है. हालांकि, हाल ही में भारत में खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया था और न्यूजीलैंड को 4-1 से आसानी से मात दी थी. इसलिए रविवार को होने वाला यह फाइनल मैच दोनों टीमों के लिए बेहद खास है.

ये भी पढ़ें-

भारत में फंसी इंग्लैंड, अफ्रीका और विंडीज, घर भेजने के लिए ICC ने बनाया खास प्लान

सस्पेंस खत्म, पता चल गया कैसी होगी फाइनल की पिच? जानिए किसको मिलेगा इसका फायदा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola