ePaper

हम दर्शकों को मायूस करेंगे, फाइनल से पहले सैंटनर की टीम इंडिया को चेतावनी

Updated at : 07 Mar 2026 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
MItchell Santner on IND vs NZ Final

मिचेल सैंटनर

Mitchell Santner Statement: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा. कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा है कि टीम इंडिया पर घरेलू दर्शकों का भारी दबाव होगा. उनका टारगेट इंडिया को हराकर दर्शकों को शांत करना और ट्रॉफी जीतना है. उन्होंने बुमराह और वरुण पर भी अपनी बात रखी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल से पहले टीम इंडिया पर अहम बात कही है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा. सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम इस मैच के लिए उत्साहित है. उनका मानना है कि टीम इंडिया पर अपने घर में जीतने का सबसे ज्यादा दबाव होगा. उन्होंने साफ कहा कि उनका लक्ष्य इंडिया को हराकर दर्शकों को शांत करना है.

इंडिया पर होगा भारी दबाव

सैंटनर ने कहा कि होम ग्राउंड पर खेलने की वजह से इंडिया पर खिताब बचाने का दबाव होगा. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कई चुनौतियां होती हैं. हमारा टारगेट स्टेडियम में आए फैंस को चुप कराना है. उनकी टीम इस मैच के लिए तैयार है और प्लेयर एक्साइटेड हैं. उनका मानना है कि फाइनल मैच अलग तरह का गेम होता है और इसमें किसी से कुछ छिपा नहीं होता है. यह एक मैच का शूटआउट है.

विकेट और बुमराह पर बयान

न्यूजीलैंड के कप्तान ने अभी तक अहमदाबाद की पिच नहीं देखी है. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस मैच में काफी रन बनेंगे. उन्होंने इंडियन फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की. बुमराह ने इस टूर्नामेंट में 15 की औसत से 10 विकेट लिए हैं. उनकी यॉर्कर और बाउंसर गेंदें किसी भी टीम के लिए खतरनाक हो सकती हैं. सैंटनर ने कहा कि बुमराह जिस तरह से बॉलिंग कर रहे हैं, हर कोई बस उन्हीं की बात कर रहा है.

फैंस को मायूस करने की तैयारी

अपनी टीम के सफर पर बात करते हुए सैंटनर ने कहा कि इस टूर्नामेंट में उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया है. लेकिन उन्होंने पुरानी सीरीज से बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें यह ट्रॉफी जीतने में कोई परेशानी नहीं है. सैंटनर ने कहा कि हम लगातार अच्छा खेल रहे हैं. मुझे इंडियन फैंस को मायूस करने और यह ट्रॉफी जीतने में बिल्कुल दुख नहीं होगा. कीवी टीम इंडिया के जश्न को रोकना चाहती है.

टीम इंडिया को रोकने का प्लान

इंडिया की बैटिंग पर उन्होंने अपना प्लान बताया. सैंटनर ने कहा कि इंडिया की टीम शुरू से अंत तक बहुत तेजी से रन बनाती है. उन्हें रोकने का सिर्फ एक ही तरीका है कि शुरू में ही विकेट लिए जाएं. फाइनल में भी उनका सोचने का तरीका यही रहेगा. अगर मैच में 250 रन बनने वाले हैं, तो उसे 230 तक रोकना होगा. अगर इंडिया को 220 रन तक रोका जाता है, तो हमारे पास जीतने का अच्छा मौका होगा.

वरुण चक्रवर्ती पर क्या कहा

सैंटनर ने इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को चुनौती बताया. वरुण ने इस टूर्नामेंट में अब तक 13 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ उनका पिछला मैच अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 64 रन दिए थे. अहमदाबाद की पिच स्पिनर्स को मदद करती है. सैंटनर ने कहा कि हम जानते हैं कि वरुण कितने अच्छे बॉलर हैं. जब पिच फ्लैट होती है, तो कई बॉलर 60 से ज्यादा रन देते हैं. वरुण को बस खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

हेड कोच से मिलीं हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड, गौतम गंभीर का रिएक्शन कर देगा हैरान

दो कीपर चाहिए, अर्शदीप की इस कमजोरी पर अभिषेक शर्मा ने ली चुटकी

जीत के लिए टोटके का सहारा, टीम इंडिया ने बदला होटल और ड्रेसिंग रूम

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola