Joe Root: रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर पहुंचे जो रूट, सचिन के रिकॉर्ड से अब भी 31 कदम दूर

Updated:
विज्ञापन

जो रूट, सचिन और रिकी पॉटिंग (फोटो—सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है. अब वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं.

विज्ञापन

Joe Root New Record: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में तीसरा टेस्ट शुरू होते ही जो रूट ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. बुधवार को मैदान पर उतरते ही रूट ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया. वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. यह रूट का इंग्लैंड के लिए 169वां टेस्ट मैच है. इसके साथ ही उन्होंने पोंटिंग और स्टीव वॉ के 168-168 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

सचिन से अभी 31 टेस्ट दूर हैं रूट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड आज भी सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं. उनके बाद जेम्स एंडरसन का नंबर आता है, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 188 टेस्ट मैच खेले. जो रूट 169 टेस्ट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं. यानी उन्हें एंडरसन के 188 टेस्ट की बराबरी करने के लिए अभी 19 मैच, जबकि सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 31 मैच और खेलने होंगे.

2012 में शुरू हुआ था रूट का टेस्ट सफर

रैंकखिलाड़ीदेशटेस्ट मैच
1सचिन तेंदुलकरभारत200
2जेम्स एंडरसनइंग्लैंड188
3जो रूटइंग्लैंड169
4रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया168
5स्टीव वॉऑस्ट्रेलिया168
6स्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंड167
7जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका166
8राहुल द्रविड़भारत164
9शिवनारायण चंद्रपॉलवेस्टइंडीज164
10एलिस्टर कुकइंग्लैंड161

जो रूट ने दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यॉर्कशायर का यह बल्लेबाज आने वाले वर्षों में टेस्ट क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच जाएगा. करीब 14 साल के टेस्ट करियर में रूट अब 169 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लिए 14 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं और 41 शतक उनके नाम हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 262 रन है.

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK Test: चार बदलाव के बाद भी नहीं बदली पाकिस्तान की कहानी, इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी 133 पर ढेर

सचिन के 68 अर्धशतकों की बराबरी कर चुके हैं रूट

जो रूट के लिए एजबेस्टन टेस्ट एक और बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिहाज से भी खास है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में रूट ने सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों की बराबरी कर ली है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टेस्ट में 66 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी.

अब रूट के पास सचिन को पीछे छोड़ने का मौका है. अगर वह एजबेस्टन टेस्ट में एक और अर्धशतक लगाते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस तरह रूट के पास इस टेस्ट में सिर्फ मैचों की संख्या के रिकॉर्ड में आगे बढ़ने का ही मौका नहीं है, बल्कि बल्ले से भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का अवसर है.

इंग्लैंड में 12 हजार इंटरनेशनल रन से 72 रन दूर

जो रूट के सामने एक और खास उपलब्धि है. इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक 11,928 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. उन्हें इंग्लैंड में 12,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए सिर्फ 72 रन की जरूरत है. अगर रूट एजबेस्टन में 72 रन बना लेते हैं, तो वह इंग्लैंड की धरती पर 12,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे. इस सूची में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं. सचिन ने भारत में खेले 258 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14,192 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola