रांची : स्कूल के किचन का दरवाजा तोड़कर राशन खा गए हाथी

Updated:
विज्ञापन

मध्य विद्यालय, सूरसू

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनगड़ा प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक ग्रामीणों के लिए खौफ का सबब बन गया है. शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर लोग वन विभाग की लापरवाही से परेशान हैं. ताजा मामले में हाथियों ने एक स्कूल के किचन को निशाना बनाया.

विज्ञापन

अनगड़ा. प्रखंड के सूरसू, टाटी, कुच्चू, बीसा और नवागढ़ पंचायतों में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. शाम ढलते ही इन क्षेत्रों में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल बन जाता है. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. ताजा घटना में हाथियों ने मध्य विद्यालय, सूरसू के किचन का दरवाजा तोड़कर चावल, दाल और आलू सहित एमडीएम का राशन खा लिया. 

विज्ञापन

बाउंड्रीवॉल नहीं, हाथियों का बढ़ा खतरा 

साथ ही कार्यालय की सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया. जंगल क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय में बाउंड्रीवॉल नहीं होने से हमेशा खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि डीएमएफटी फंड से दो वर्ष पहले बाउंड्रीवॉल स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो सका है. वहीं, सिंगारी में हाथियों ने बीरबल बेदिया की चौमिन दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे पहले कुच्चू स्कूल में भी हाथियों ने एमडीएम का सामान नष्ट कर दिया था. सूरसू मुखिया सुमित्रा देवी ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें...

शनिचरवा था मिसिर बेसरा का बॉडीगार्ड, संतोष पर 15 व चंदन लोहरा पर था 10 लाख रुपए का इनाम

झारखंड : मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड शनिचरवा समेत 18 उग्रवादियों ने किया सरेंडर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola