बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान 10 के बाद कभी भी, सेक्टर ऑफिसर्स की ट्रेनिंग शुरू

ट्रेनिंग प्रोग्राम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर
West Bengal Election 2026 Date: बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब कभी भी हो सकता है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की फुल बेंच बंगाल के दौरे पर आ रही है. चुनाव के लिए पुलिस और सिविल सेक्टर ऑफिसर्स की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है.
West Bengal Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सेक्टर ऑफिसर्स की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है. 10 मार्च के बाद कभी भी बंगाल चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है. पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने शनिवार को आसनसोल के रवींद्र भवन में यह जानकारी दी.
सेक्टर ऑफिसर की ट्रेनिंग शुरू
सेक्टर ऑफिसर्स के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि 16 मार्च को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा हो सकती है. फिर उन्होंने कहा कि 15 मार्च, 14 मार्च या 10 मार्च के बाद कभी भी इलेक्शन कमीशन चुनावों का ऐलान कर सकता है.
सिविल और पुलिस सेक्टर के अधिकारी थे मौजूद
प्रशिक्षण में सिविल सेक्टर अधिकारियों के साथ पुलिस सेक्टर अधिकारी भी मौजूद रहे. चुनाव के दौरान दोनों अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गयी.
चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को बताया गया कि चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि वे जिला निर्वाचन पदाधिकारी का प्रतिनिधित्व करते हैं. सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्लस्टर का निरीक्षण करेंगे और मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर निर्वाचन सेल को प्रतिवेदन सौंपेंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
निरीक्षण और रिपोर्ट के आधार पर होंगी व्यवस्थाएं
प्रशिक्षण में बताया गया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने मतदान क्षेत्र का भ्रमण कर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करेंगे और मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे. अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन मतदान केंद्रों और अन्य व्यवस्था को और मजबूत करेगा. इस प्रशिक्षण सत्र में जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ और पुलिस सेक्टर अधिकारी मौजूद थे.
West Bengal Election 2026 Date: निर्वाचन सेल की जिम्मेदारियां बतायी
जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने अपने पिछले चुनावी अनुभव साझा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो जायेगा. उन्होंने बताया कि निर्वाचन सेल जिला प्रशासन के अंतर्गत बनाया गया विशेष प्रकोष्ठ है, जो कार्मिक, परिवहन, सामग्री और मीडिया से जुड़े कार्यों का समन्वय करता है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए ये अधिकारी
इसके तहत ईवीएम और चुनाव कर्मियों की व्यवस्था, चुनाव सामग्री प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था, प्रचार-प्रसार का प्रबंधन तथा उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर निगरानी जैसी जिम्मेदारियां निभायी जाती हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम, एसडीओ आसनसोल विश्वजीत भट्टाचार्य, एसडीओ दुर्गापुर और ओसी इलेक्शन मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, TMC को चार और BJP को एक सीट मिलना तय
SIR के खिलाफ धरना दे रहीं ममता बनर्जी, क्या होगा 60 लाख मतदाताओं का! चुनाव आयोग भी असमंजस में
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग
बंगाल विधानसभा चुनाव : टीएमसी, बीजेपी के खिलाफ सभी ताकतों को एकजुट करना चाहती है सीपीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




