पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
सहरसा. पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मालूम हो कि खगड़िया जिला अंतर्गत अलौली थाना क्षेत्र के मखनाही गांव निवासी प्रमोद पासवान का पुत्र धीरज कुमार का वर्ष 2020 से नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसी दौरान उक्त युवक ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया. जिसमें बीते वर्ष 2025 में नाबालिग गर्भवती हो गयी. वहीं गिरफ्तारी को लेकर पूछे जाने पर महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त धीरज कुमार को महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाबालिग के साथ पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसे अभियुक्त ने पिछले वर्ष बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. जिससे नाबालिग गर्भवती हो गयी थी. उसके बाद मामले की सूचना जब नाबालिग लड़की के परिजन को हुई तो लड़की के परिजन द्वारा लड़के के परिजन को शादी के लिए दबाव दिया जाने लगा. जिसके लिए लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ और लड़का घर छोड़कर फरार हो गया. उसके बाद लड़की के परिजनों के द्वारा महिला थाना में 17 नवंबर को मामला दर्ज कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




