बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड, खाएंगे बड़े चाव से 

Updated:
विज्ञापन
fruits custard recipes

फ्रूट कस्टर्ड (AI IMAGE)

अगर आपके भी बच्चे फल खाने में नखरा करते हैं, तो आप एक बार इस आर्टिकल की मदद से बच्चों को जरूर बनाकर खिलाएं टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड.

विज्ञापन

बच्चों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन जब हेल्दी और फ्रूट्स खाने की बात आती है, तो अक्सर बच्चे नखरा करने लगते हैं. ऐसे में अगर आप बच्चों को बिना जिद्द किए कुछ टेस्टी और हेल्दी खिलाना चाहते हैं, तो आप कुछ ताजे फलों का इस्तेमाल करके फ्रूट कस्टर्ड तैयार कर सकते हैं. दूध और कस्टर्ड पाउडर के साथ ताजे फल और कुछ मेवे मिलाकर बनाया गया ये कस्टर्ड बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. ये कस्टर्ड हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं  घर पर आसानी से फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि. इस फ्रूट कस्टर्ड की रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर दिव्या कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @cookingdiaryathome पर शेयर किया है. 

फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दूध – 4 कप
  • कस्टर्ड पाउडर – 3 बड़े चम्मच
  • चीनी – ¼ कप
  • सेब – 1
  • अंगूर – ½ कप
  • काले अंगूर – ½ कप
  • केला – 1
  • अनार के दाने – ¼ कप
  • मेवे (काजू, बादाम) -3-4 बड़े चम्मच

फ्रूट कस्टर्ड कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध उबाल लें. अब आप इसमें चीनी मिलाएं. इसके बाद आप अलग से एक कटोरी में गर्म दूध और कस्टर्ड पाउडर मिलाएं. 
  • अब आप उबलते हुए गर्म दूध में आप मिक्स हुए कस्टर्ड पाउडर और दूध मिला लें. इसे अच्छे से गाढ़ा होने तक 5-7 मिनट पकाएं. इसे आप अच्छी तरह चम्मच की मदद से मिलाते रहें.
  • जब दूध का मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब आप इसे एक बाउल में निकालकर रखें. अब आप इसमें कटे हुए सारे फ्रूट और नट्स डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे अच्छी तरह हल्के हाथ की मदद से मिक्स करें.
  • तैयार हुए फ्रूट कस्टर्ड को आप फ्रिज में 1 घंटे रखकर ठंडा-ठंडा बच्चों को सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Potato Ring Recipe: रोज का आलू अब नहीं रहेगा सिंपल, झटपट बनाएं चटपटी पोटैटो रिंग्स

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola