महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, ये आदतें दिला सकती हैं आपको कांच जैसी साफ और ग्लोइंग स्किन, जानिए कैसे

कांच जैसी चमकती त्वचा के लिए क्या करें? Ai image
Skincare Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन बिना मेकअप के कांच की तरह साफ और चमकदार दिखे, तो इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपनी रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव करके भी आप नेचुरल ग्लो पा सकते हैं. इस आर्टिकल में जानिए ऐसी 7 आदतों के बारे में, जो आपकी स्किन को अंदर और बाहर दोनों तरफ से हेल्दी बनाने में मदद करेंगी.
Skincare Tips: आज के समय में हर किसी की यही चाहत होती है कि उसकी स्किन कांच की तरह लगे देखने में. ग्लास स्किन का मतलब होता है कि एक ऐसी त्वचा जो इतनी ज्यादा साफ, ग्लोइंग और हाइड्रेशन से भरी हो कि वह कांच की तरह चमकती हुई लगे. बहुत से लोगों का यह मानना है कि इस तरह की निखरी हुई त्वचा पाने के लिए बाजार से महंगे कॉस्मेटिक आइटम्स खरीदना पड़ेगा या फिर ब्यूटी पार्लर जाकर बहुत सारे पैसे उड़ाने पड़ेंगे. अगर आपका भी मानना ऐसा ही है, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी पूरी सोच ही बदल जाने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आप बिना एक रुपया खर्च किये, सिर्फ अपने डेली की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव और सुधार करके घर पर ही नेचुरल तरीके से एक खूबसूरत ग्लास स्किन पा सकते हैं. तो चलिए इन सिंपल लेकिन असरदार आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि एक साफ और ग्लोइंग चेहरा पाने का आपका सपना आसानी से पूरा हो सके.

शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पीएं
अगर आप एक ग्लास स्किन पाने की चाहत रखते हैं, तो इसका सबसे पहला नियम है शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना. जब आपका शरीर अंदर से हाइड्रेटेड रहता है, तो चेहरा भी अपने आप ग्लो करने लग जाता है. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पूरे दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर ही पिएं. जब आप पानी पीते हैं, तो आपके शरीर की सारी गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके चेहरे पर पिंपल्स कम होते हैं और एक नेचुरल ग्लो भी बनी रहती है.
हर दिन चेहरे की करें अच्छे से सफाई
दिनभर की धूल-मिट्टी, पसीना और पॉल्यूशन की वजह से हमारे चेहरे पर मौजूद छोटे-छोटे पोर्स बंद हो जाते हैं. ऐसा न हो सके और आपकी स्किन को खुलकर सांस लेने का मौका भी मिले, इसके लिए दिन में दो बार अपने चेहरे की अच्छे से सफाई जरूर करें. जब आप सुबह सोकर उठें तो नॉर्मल पानी से चेहरे को धोएं, लेकिन रात को सोने से पहले कच्चे दूध या फिर बेसन और पानी के घोल से चेहरे की सफाई करें. कच्चे दूध में नेचुरल क्लीनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपके चेहरे की गहराई से सफाई करता है और साथ ही स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है.
ये भी पढ़ें: पिंपल्स तो चले गए, लेकिन दाग रह गए? इन आसान तरीकों से वापस पाएं चेहरे की नेचुरल ग्लो
स्किन को मॉइस्चराइज करना भी जरूरी
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको कभी भी एक ग्लास स्किन नहीं मिल सकती है. ड्राई और बेजान स्किन पर आप लाख कोशिश कर लें, कोई फायदा होने वाला नहीं है. अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान है तो सबसे पहले इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाएं. इसके लिए सबसे बेस्ट है फ्रेश एलोवेरा जेल. हर रात सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं, यह स्किन को मॉइस्चर देता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो आप नारियल तेल या बादाम तेल की दो बूंदें लेकर चेहरे की हल्की मसाज भी कर सकते हैं.
चेहरे की हल्की मसाज भी जरूर करें
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन अगर चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो, तो इसकी वजह से भी स्किन पर तुरंत निखार आ जाता है. हर रात अपने चेहरे की सफाई अच्छे से कर लेने के बाद 2 से 3 मिनट तक उंगलियों से ऊपर की तरफ मसाज करें. इसके लिए आप एलोवेरा जेल या फिर हल्का सा ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आपके चेहरे की मसल्स रिलैक्स होती हैं, तो आपकी स्किन पहले से ज्यादा टाइट और फ्रेश दिखने लग जाती है.
घर पर बने नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल करें
आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले स्क्रब या फिर फेस पैक की जगह पर अपने किचन में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करें. ग्लास स्किन पाने के लिए हफ्ते में कम से कम 1 या 2 बार बेसन, हल्दी और दही से बने सिंपल फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ी सी दही मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. बेसन आपके चेहरे की डीप सफाई करता है और हल्दी बैक्टीरिया को मारने का काम करती है. वहीं, इसमें मौजूद दही आपकी स्किन सॉफ्ट बनाने में मदद करती है.
ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स
पूरी नींद लें और टेंशन कम करें
आप चाहे अपने चेहरे पर कुछ भी क्यों न लगा लें, लेकिन अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो इसका असर आपके चेहरे पर थकान और डार्क सर्कल्स के रूप में दिखाई देने लगेगा. अगर आप एक खूबसूरत और ग्लोइंग चेहरा चाहते हैं, तो हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटों की अच्छी और गहरी नींद जरूर लें. जब आप रात के समय सो रहे होते हैं, तो आपकी स्किन उस समय खुद को रिपेयर कर रही होती है. इसके अलावा ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी बचें, क्योंकि स्ट्रेस की वजह से भी आपके चेहरे की चमक गायब हो जाती है.
सही और हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी
आप जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखाई देता है. जब आप ज्यादा तला-भुना, ऑयली और जंक फूड खाना शुरू कर देते हैं, तो इससे चेहरे पर पिंपल्स और चिपचिपाहट ज्यादा होने लग जाती है. अपनी स्किन क्वालिटी को बेहतर रखने के लिए डाइट में सबसे पहले हरी सब्जियां, फ्रेश फल, खीरा और नारियल पानी जैसी चीजों को शामिल करना शुरू कर दें. इनमें मौजूद विटामिन्स आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाकर रखने में मदद करेंगे.
ये भी पढ़ें: ऑयली स्किन से हर समय रहते हैं परेशान? घर पर बनाएं ये 3 टोनर, मिनटों में मिलेगा फ्रेश और ऑयल फ्री लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










