गणेश चतुर्थी पर चुनें गणपति बप्पा की ये मूर्तियां, भक्ति के साथ रखें प्रकृति का ख्याल

Updated:
विज्ञापन

PC: गणेश जी की फोटो (AI Generated)

Eco Friendly Ganesh Idol Ideas: गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण का रखें ख्याल. जानें इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों के शानदार आइडियाज. इस बार मनाएं सस्टेनेबल गणेशोत्सव.

विज्ञापन

Eco Friendly Ganesh Idol Ideas: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घर में गणपति बप्पा को लाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. लोग अपनी पसंद के हिसाब से गणेश जी की सुंदर मूर्ति खरीदते हैं और पूरे उत्साह के साथ उनकी पूजा करते हैं. लेकिन आजकल लोग त्योहार मनाने के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखने लगे हैं.

विज्ञापन

यही वजह है कि इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों की मांग भी बढ़ रही है. अगर आप भी इस बार ऐसी मूर्ति घर लाने की सोच रहे हैं, जो देखने में सुंदर होने के साथ प्रकृति को कम नुकसान पहुंचाए, तो इन आइडियाज (Eco Friendly Ganesh Idol Ideas) को देख सकते हैं.

मिट्टी से बनी गणेश मूर्ति

इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति के लिए सबसे आसान और अच्छा विकल्प मिट्टी की मूर्ति है. ऐसी मूर्तियां आमतौर पर प्राकृतिक मिट्टी से बनाई जाती हैं और इनमें प्लास्टर ऑफ पेरिस जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. विसर्जन के बाद मिट्टी पानी में आसानी से घुल सकती है. आप चाहें तो सादी मिट्टी की मूर्ति लेकर उसे प्राकृतिक रंगों से सजाई हुई मूर्ति भी चुन सकते हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

बीज वाली गणेश मूर्ति

अगर आप कुछ हटकर करना चाहते हैं, तो सीड गणेश आइडल भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ऐसी मूर्ति में मिट्टी के साथ पौधों के बीज मिलाए जाते हैं. पूजा के बाद इसे गमले में रखकर पानी दिया जा सकता है, जिससे कुछ समय बाद पौधा उगने की उम्मीद रहती है.

शाडू मिट्टी की मूर्ति (Eco Friendly Ganesh Idol Ideas)

शाडू मिट्टी से बनी गणेश मूर्तियां भी पर्यावरण के लिहाज से बेहतर विकल्प मानी जाती हैं. यह मिट्टी प्राकृतिक होती है और इससे बनी छोटी मूर्तियां घर में रखने के लिए भी काफी सुंदर लगती हैं. अगर आपका घर छोटा है, तो आप छोटी शाडू मिट्टी की मूर्ति चुन सकते हैं, जिसे संभालना भी आसान रहेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

कागज से बनी गणेश मूर्ति

पुराने अखबार या कागज से बनी गणेश मूर्ति भी इस बार आपके लिए एक अलग आइडिया हो सकती है. कागज को सही तरीके से तैयार करके मूर्ति का आकार दिया जाता है. ऐसी मूर्ति वजन में हल्की होती है और देखने में भी काफी आकर्षक लग सकती है. 

घर पर बनाएं आटे की गणेश मूर्ति

अगर आप बाजार से मूर्ति खरीदने के बजाय खुद कुछ बनाना चाहते हैं, तो आटे या प्राकृतिक सामग्री से छोटी गणेश मूर्ति बना सकते हैं. इसे बनाने में बच्चों को भी शामिल किया जा सकता है. इससे त्योहार की तैयारी एक मजेदार पारिवारिक गतिविधि बन जाएगी और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का मौका भी मिलेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

प्राकृतिक रंगों से सजी मूर्ति चुनें

सिर्फ मूर्ति का सामान ही नहीं, बल्कि उसमें इस्तेमाल होने वाले रंगों पर ध्यान देना भी जरूरी है. कोशिश करें कि मूर्ति पर प्राकृतिक या पानी में घुलने वाले रंगों का इस्तेमाल हुआ हो. बहुत ज्यादा चमकदार सजावट, प्लास्टिक और ऐसी चीजों से बचना बेहतर है, जो विसर्जन के बाद पानी को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: इस तीज बालों को दें ऐसा लुक, हर कोई कहेगा वाह क्या हेयरस्टाइल है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola