सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को बेकार समझने की न करें भूल, इन तरीकों से बनाएं इसे घर का सबसे खूबसूरत कॉर्नर

Updated:
विज्ञापन

सीढ़ियों के नीचे कि खाली जगह को सजाने के टिप्स Ai image

Staircase Decor Ideas: सीढ़ियों के नीचे की जगह को अक्सर हम बेकार समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से यही कोना आपके घर की खूबसूरती बढ़ा सकता है. अगर आप भी इस जगह को नया और खास लुक देना चाहते हैं, तो इन आसान आइडियाज को जरूर ट्राय करें.

विज्ञापन

Staircase Decor Ideas: हम सभी की यह चाहत होती है कि हमारा घर हमेशा सुंदर और साफ-सुथरा लगे, इसके लिए हम हर समय नए-नए तरीके और आइडियाज तलाशते रहते हैं. लेकिन अक्सर हमारे घर का एक ऐसा हिस्सा भी होता है, जो हमारी आंखों के सामने होते हुए भी नजरअंदाज हो जाता है. अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि आखिर यह कौन-सी जगह है, तो बता दें कि यह जगह कोई और नहीं बल्कि सीढ़ियों के नीचे की जगह है. ज्यादातर घरों में इस जगह को बेकार समझकर छोड़ दिया जाता है या फिर यहां कबाड़ और फालतू सामान भर दिया जाता है.

विज्ञापन

अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक गाइड की तरह काम करने वाला है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से थोड़े-से दिमाग और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके, इस छोटी-सी जगह को अपने पूरे घर का सबसे काम का और खूबसूरत हिस्सा बना सकते हैं. इससे न सिर्फ घर की जगह बचेगी, बल्कि आपके घर का लुक भी एकदम मॉडर्न और नया लगने लगेगा.

जूतों और सामान के लिए अलमारी बनाएं

सीढ़ियों के नीचे की जगह बिल्कुल ढलान जैसी होती है और इसीलिए यह सामान स्टोर करने के लिए सबसे बेस्ट जगह साबित होती है. आप अगर चाहें तो इस जगह पर अपनी जरूरत के हिसाब से अलमारी, दराज या फिर जूते रखने के लिए शू रैक बनवा सकते हैं. इसमें खींचने वाले ड्रॉअर्स अगर आप लगवा लेते हैं, तो आपको सामान निकालने और रखने में भी बहुत आसानी होने लगती है. इसके अलावा हर दिन इस्तेमाल न होने वाली चीजें जैसे कि बड़े साइज के बैग्स, एक्स्ट्रा कपड़े और इस तरह की चीजों को आप इसके अंदर छुपाकर आसानी से रख सकते हैं. आपके ऐसा करते ही पूरा घर पहले से ज्यादा सुलझा हुआ लगने लगता है.

पढ़ाई या ऑफिस का छोटा कॉर्नर तैयार करें

आजकल बहुत से लोग अपने घर से ही काम करते हैं या फिर अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए एक शांत और एकांत जगह तलाश रहे होते हैं. अगर आपके घर में अलग से स्टडी रूम नहीं है या फिर आप ऑफिस के काम करने के लिए एक अलग कॉर्नर तलाश रहे हैं, तो सीढ़ियों के नीचे की यह जगह आपके काफी काम आने वाली है. इसके लिए बस दीवार से सटाकर एक पतली-सी टेबल सेट करें और ऊपर दो से तीन छोटे शेल्फ लगा सकते हैं. इस जगह पर आप अपनी बुक्स और फाइल्स रख सकते हैं. इसके अलावा, एक कम्फर्टेबल कुर्सी और टेबल लैंप लगाकर आप इस जगह को अपना पर्सनल और शांत वर्किंग कॉर्नर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सोफे के पीछे की खाली दीवार कर रही है लिविंग रूम का लुक खराब? इन 5 तरीकों से बदलें कमरे का पूरा लुक

बैठने और रिलैक्स करने की जगह बनाएं

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें किताबें पढ़ना अच्छा लगता है या फिर आप शाम को आराम से बैठकर चाय पीना एन्जॉय करते हैं, तो आप इसे एक रिलैक्सिंग रीडिंग कॉर्नर में कन्वर्ट कर सकते हैं. यहां एक छोटी-सी लकड़ी की बेंच बनवाकर उस पर एक सॉफ्ट गद्दा या फिर कलरफुल कुशन रख दें. इसके अलावा, पास की दीवार पर किताबें रखने के लिए छोटे-छोटे शेल्फ बनवा लें और एक अच्छी-सी लाइट भी लगवा लें. यह आपके पूरे परिवार के लिए आराम से बैठकर समय बिताने की सबसे फेवरेट जगह बन जाएगी.

घर में ही बनाएं छोटा सा इनडोर गार्डन

जब आप अपने घर में छोटे-छोटे पौधे लगाते हैं तो उससे पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट होने लगती है और साथ ही आपका घर दिखने में भी फ्रेश लगने लगता है. अगर आपके घर में बालकनी नहीं है या धूप कम आती है, तो आप सीढ़ियों के नीचे एक छोटा सा इनडोर गार्डन बना सकते हैं. इसके अलावा नीचे थोड़ी सी नकली घास बिछाएं, सुंदर सफेद पत्थर सजाएं और ऐसे पौधे रखें जिन्हें ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती, जैसे कि स्नेक प्लांट या मनी प्लांट. आप अगर चाहें तो वहां एक छोटा सा पानी का झरना भी रख सकते हैं, जिसकी कल-कल आवाज मन को बहुत शांति देती है.

सजावट की चीजें और बुक्स रखने के लिए शेल्फ लगाएं

अगर आप सीढ़ियों के नीचे की इस जगह को पूरी तरह अलमारी जैसा बंद-बंद नहीं बनाना चाहते हैं, तो यहाँ खुले हुए शेल्फ भी लगवा सकते हैं. इन शेल्फ पर आप अपनी पसंदीदा किताबें, छोटे-छोटे शो-पीस, ट्रॉफी या फैमिली फोटो फ्रेम्स रख सकते हैं. शेल्फ के पीछे वाली दीवार पर एक सुंदर-सा वॉलपेपर लगा दें या कोई अच्छा पेंट करवा दें. इससे आपका लिविंग रूम एकदम लग्जरी और अट्रैक्टिव दिखने लगेगा.

घर में बनाएं स्टाइलिश कॉफी या टी-स्टेशन

अगर आपके घर में अक्सर दोस्त या फिर रिश्तेदार आते रहते हैं, तो आप सीढ़ियों के नीचे एक छोटा-सा कॉफी या फिर स्नैक्स कॉर्नर भी बनवा सकते हैं. इसके लिए वहां एक छोटा-सा काउंटर बनवाकर उस पर कॉफी मशीन, इलेक्ट्रिक केतली और कप्स भी रख सकते हैं. इसके ऊपर कांच के शेल्फ लगवाकर आप इसे बिल्कुल एक कैफे जैसा कूल और मॉडर्न लुक दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इन 5 छोटी-छोटी चीजों से बदल जाएगा डाइनिंग एरिया का पूरा लुक, कम बजट में मिलेगा एक नया और लग्जरी फील

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola