सोफे के पीछे की खाली दीवार कर रही है लिविंग रूम का लुक खराब? इन 5 तरीकों से बदलें कमरे का पूरा लुक

Updated:
विज्ञापन

सोफे के पीछे की खाली दीवार को सजाने के टिप्स AI image

Home Decor: लिविंग रूम को सजाते समय सोफे के पीछे की खाली दीवार पर अक्सर हमारा ध्यान ही नहीं जाता. यही छोटी सी गलती पूरे कमरे के लुक को थोड़ा बोरिंग बना सकती है. अगर आपके घर में भी ऐसी कोई खाली दीवार है, तो इन आसान और क्रिएटिव आइडियाज से उसे खूबसूरत बना सकते हैं.

विज्ञापन

Home Decor: हम सभी अपने लिविंग रूम को सजाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इस रूम को आलीशान और खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर हम महंगे से महंगा सोफा सेट खरीदते हैं, पर्दे चुनते हैं और लाइटिंग को भी टॉप क्लास रखने की ही कोशिश करते हैं. लेकिन इन सभी चीजों को करने के बावजूद अक्सर हम सोफे के ठीक पीछे वाली दीवार को खाली रखकर ही भूल जाते हैं. अगर सच कहें तो सिर्फ यह एक खाली दीवार आपके पूरे लिविंग रूम के लुक को थोड़ा सा बोरिंग और अधूरा सा बनाकर रख देती है. अगर आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिएटिव आइडियाज और सिंपल ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस बोरिंग और अधूरी सी दिखने वाली दीवार को अपने घर का सबसे फेवरेट स्पॉट बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सोफे के पीछे की खाली पड़ी दीवार को सजाने के 5 सुपर ईजी आइडियाज.

विज्ञापन

फोटो और पेंटिंग से दीवार को दें नया लुक

अगर आप खाली दीवार को भरना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है कि आप उस जगह पर कोई अच्छी सी पेंटिंग या फिर अपनी एक तस्वीर लगा दें. आप अगर चाहें तो इस जगह पर एक बड़ी सी पेंटिंग भी लगा सकते हैं. आपके ऐसा करते ही पूरे कमरे का फोकस उसी तरफ शिफ्ट हो जाएगा. दूसरा तरीका यह है कि आप अपने परिवार की पुरानी और अच्छी तस्वीरों के छोटे-छोटे फ्रेम बनवा लें और उन्हें दीवार पर एक साथ सजा दें. इसे आजकल लोग 'गैलरी वॉल' कहते हैं. इससे कमरे में एक अपनापन महसूस होता है और दीवार भी बहुत सुंदर लगती है.

ये भी पढ़ें: इन 5 छोटी-छोटी चीजों से बदल जाएगा डाइनिंग एरिया का पूरा लुक, कम बजट में मिलेगा एक नया और लग्जरी फील

स्टाइलिश वॉलपेपर लगाएं

अगर आपको दीवार पर फोटो या पेंटिंग लगाने का मन नहीं है, तो आप उस दीवार पर अपनी पसंद का वॉलपेपर चिपका सकते हैं. आज के समय में आपको मार्केट में बहुत ही प्यारे-प्यारे डिजाइन वाले वॉलपेपर मिल जाते हैं. आप आप फूल-पत्तियों वाले या ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले वॉलपेपर बिना किसी टेंशन कइ चुन सकते हैं. जब आप पूरे कमरे को सिंपल रखकर बस सोफे के पीछे वाली दीवार पर वॉलपेपर लगाते हैं, तो वो दीवार अलग ही चमकने लगती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आसानी से लग जाता है और दीवार के छोटे-मोटे दाग-धब्बे भी छिप जाते हैं.

लकड़ी की शेल्फ लगाएं

अगर आपको छोटे-छोटे शोपीस, इनडोर पौधे या किताबें रखने का शौक है, तो दीवार पर लकड़ी की शेल्फ लगवा सकते हैं. ये दीवार पर सीधे कस दी जाती हैं और देखने में बहुत मॉडर्न लगती हैं. इन शेल्फ्स के ऊपर आप छोटे-छोटे गमले, कैंडल्स या अपनी पसंदीदा किताबें रख सकते हैं. इससे आपका सामान भी सलीके से रखा जाएगा और दीवार भी खाली नहीं लगेगी. बस इस बात का ख्याल रखें कि शेल्फ को सोफे से थोड़ा ऊपर लगाएं ताकि बैठते समय किसी के सिर में न लगे.

ये भी पढ़ें: घर छोटा है तो क्या हुआ? ये 5 मेन गेट डिजाइन आपके आशियाने को देंगे रॉयल बंगले जैसा लग्जरी लुक

बड़ा सा आइना लटकाएं

अगर आपका लिविंग रूम साइज में थोड़ा छोटा है या फिर उसमें लाइट कम आती है, तो सोफे के पीछे एक बड़ा सा आइना लगा लेना आपके लिए बहुत ही समझदारी का काम साबित हो सकता है. जब आप सोफे के पीछे एक सुंदर फ्रेम वाला आइना लगाते हैं, तो वह कमरे की लाइट को टकराकर पूरे कमरे में फैला देता है. दीवार पर लगाए गए इस आइने की वजह से कमरा बड़ा, खुला और चमकदार दिखने लगता है. आप अगर चाहें तो गोल या चौकोर, अपनी पसंद का कोई भी आइना चुन सकते हैं.

वॉल हैंगिंग से दें ट्रेडिशनल लुक

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें थोड़ा देसी और ट्रेडिशनल लुक अच्छा लगता है, तो आप दीवार पर मैक्रैम यानी कि धागे की बुनाई वाले आर्ट, सजावटी कपड़ा या हाथ से बनी कोई चीज लटका सकते हैं. जैसे राजस्थानी डिजाइन वाले कपड़े या खूबसूरत धागों से बनी पेंटिंग. यह तरीका बहुत ही सस्ता होता है और इससे कमरे को बहुत ही प्यारा और वॉर्म लुक मिलता है. जब भी आपका मन करे, आप इसे आसानी से हटाकर कोई दूसरी चीज भी लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: घर आते ही सबसे पहले इन 5 चीजों पर जाती है मेहमानों की नजर, अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो आज ही सुधार लें इन्हें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola