बिहार के बेटे ने दिखाया दम, रैंक 21 लाकर UPSC में गाड़ा झंडा
Author : Ravi Mallick Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Mar 2026 7:57 AM
इस्तित्व आनंद (Image: Social Media)
UPSC Topper From Bihar: बिहार की मिट्टी से एक और शानदार सफलता की कहानी सामने आई है. बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के ढीवर गांव के रहने वाले इस्तित्व आनंद ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2025) में 50वीं रैंक हासिल की है.
UPSC Topper From Bihar: यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में बिहार के बाढ़ के ढीवर गांव का एक लड़का पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. नाम है इस्तित्व आनंद. UPSC जैसी कठिन परीक्षा (UPSC CSE 2025) में इन्होंने 50वीं रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया.
उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा इलाका खुशी से झूम उठा है. जैसे ही गांव में यह खबर पहुंची, लोगों ने मिठाई बांटकर और अबीर लगाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया. बिहार के इस UPSC टॉपर की जर्नी (UPSC Topper From Bihar) काफी रोचक रही है.
UPSC Topper From Bihar: पढ़ाई के लिए घर से दूर
इस्तित्व आनंद की पढ़ाई की शुरुआत मसूरी के ओक ग्रोव स्कूल से हुई थी. इसके बाद इंटर की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली चले गए. दिल्ली में उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा की तैयारी करनी है. उसी सपने को लेकर वे लगातार मेहनत करते रहे.
पहली बार नहीं मिली सफलता
UPSC की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. इस्तित्व के लिए भी यह सफर आसान नहीं था. पहले प्रयास में वे प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तक पहुंच गए थे, लेकिन आखिरी लिस्ट में नाम नहीं आ सका.
इसके बाद उन्होंने हार मानने के बजाय और मेहनत शुरू कर दी. अपनी कमजोरियों पर काम किया और दूसरी बार परीक्षा दी. इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने पूरे देश में 50वीं रैंक हासिल कर ली.
नॉर्दन रेलवे ने दी बधाई
माता-पिता को था बेटे पर पूरा भरोसा
इस्तित्व के पिता राजेश कुमार पोस्ट मास्टर हैं. बेटे की सफलता पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से भरोसा था कि इस्तित्व जरूर कुछ बड़ा करेगा. इस्तित्व की मां अनमोल कुमारी रेलवे सुरक्षा बल में ASI हैं और दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर तैनात हैं. बेटे की सफलता से उनकी खुशी साफ झलक रही है.
गांव में मिठाई बांटकर मनाया गया जश्न
जैसे ही इस्तित्व आनंद के IAS बनने की खबर गांव पहुंची, ढीवर गांव में जश्न का माहौल बन गया. लोगों ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी. उनकी दादी ने बताया कि बचपन से ही वह पढ़ाई में तेज थे. साथ ही उन्हें घर का बना आलू का भुजिया बहुत पसंद है और अक्सर इसकी फरमाइश करते रहते थे.
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर की नबिया का धाकड़ अंदाज, UPSC में AIR 29 लाकर रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










