बुलंदशहर की नबिया का धाकड़ अंदाज, UPSC में AIR 29 लाकर रचा इतिहास

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Mar 2026 6:42 PM

विज्ञापन

नबिया परवेज (Image: Social Media)

Nabiya Parvez Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार कुल 958 कैंडिडेट्स सिविल सर्विस की परीक्षा में पास हुए हैं. इसमें एक नाम बुलंदशहर की नबिया परवेज का भी है. नबिया ने UPSC की परीक्षा ऑल इंडिया रैंक 29 लाकर क्रैक किया है.

विज्ञापन

Nabiya Parvez Success Story: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित हो चुका है और इस बार देशभर के कई युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. इन्हीं में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली नबिया परवेज (Nabiya Parvez) का नाम भी शामिल है. नबिया ने इस कठिन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 29 हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है. खास बात यह है कि नबिया की सफलता (Nabiya Parvez Success Story) ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत लगातार की जाए तो कोई भी सपना दूर नहीं रहता.

Nabiya Parvez Success Story: कौन हैं नबिया परवेज?

नबिया परवेज बुलंदशहर के गांव दरियापुर जका की रहने वाली हैं. एक साधारण परिवार से आने वाली नबिया ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा को पास किया है.

जामिया मिलिया इस्लामिया से की पढ़ाई

नबिया परवेज ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से आर्किटेक्चर यानी B Arch की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था. वह जामिया मिलिया इस्लामिया के रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी यानी RCA की छात्रा भी रही हैं. यहां से उन्हें UPSC की तैयारी में काफी मदद मिली. लगातार मेहनत और सही मार्गदर्शन की वजह से वह UPSC 2025 में टॉप 30 में जगह बनाने में सफल रहीं.

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर्स की लिस्ट में कई उम्मीदवार शामिल हैं. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया. टॉप 10 की सूची में राजेश्वरी सुवे एम, आकांश धुल, राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जिन्निया अरोड़ा, ए आर राजा मोहिदीन, पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्ज्वल प्रियंक जैसे उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें: इंस्पेक्टर पिता का सीना चौड़ा, बेटी ने UPSC में 14वीं रैंक से बढ़ाया मान

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola