इंस्पेक्टर पिता का सीना चौड़ा, बेटी ने UPSC में 14वीं रैंक से बढ़ाया मान

UPSC Rank 14 सुरभि यादव (Image: X)
Surabhi Yadav Success Story: यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की रहने वाली सुरभि यादव ने वो कर दिखाया है जिसका सपना देश के लाखों युवा देखते हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 14वीं रैंक हासिल की है.
Surabhi Yadav Success Story: अक्सर कहा जाता है कि बड़े सपने बड़े शहरों में ही पूरे होते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक छोटे से गांव की बेटी ने इस सोच को गलत साबित कर दिया. पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी सुरभि यादव ने संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 14 हासिल (UPSC AIR 14 Surabhi Yadav) कर इतिहास रच दिया. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.
Surabhi Yadav Success Story: कौन हैं सुरभि यादव?
सुरभि नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के छोटे से गांव नसीर नंगला की रहने वाली हैं. सुरभि के पिता राकेश कुमार यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं. फिलहाल उनकी पोस्टिंग बरेली में है. पिता की वर्दी और उनके संघर्ष ने सुरभि को हमेशा प्रेरित किया. यही वजह रही कि उन्होंने बचपन से ही बड़ा लक्ष्य तय किया. सुरभि ने अपने पिता के साथ बरेली में रहते हुए ही UPSC की तैयारी की.
आर्मी स्कूल से पढ़ाई
सुरभि शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं. उन्होंने 10वीं की पढ़ाई एसआर इंटरनेशनल इंटर कॉलेज बरेली से पूरी की. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से की. 12वीं में उन्होंने ह्यूमैनिटीज विषय से पढ़ाई करते हुए 96 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन के बाद सुरभि ने जामिया मिलिया इस्लामिया से इतिहास में ही मास्टर्स की डिग्री हासिल की.
UPSC में ऐसे मिली सफलता

UPSC की राह आसान नहीं होती. सुरभि के साथ भी ऐसा ही हुआ. साल 2023 में उन्होंने UPSC परीक्षा दी थी. उस बार उन्होंने काफी मेहनत की थी, लेकिन सिर्फ 10 नंबर कम होने की वजह से उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी. सुरभि ने अपनी तैयारी जारी रखी और इस बार उन्होंने पूरी ताकत के साथ परीक्षा दी. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और UPSC 2025 में उन्होंने पूरे देश में 14वीं रैंक हासिल कर ली.
यह भी पढ़ें: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, AIIMS जोधपुर ने दी बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




