राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, AIIMS जोधपुर ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
Anuj Agnihotri IAS

Anuj Agnihotri IAS: अनुज अग्निहोत्री (PC-सोशल मीडिया)

Anuj Agnihotri IAS: एम्स जोधपुर ने अनुज अग्निहोत्री को रैंक-1 हासिल करने के लिए बधाई दी है. अनुज 2017-2022 बैच के AIIMS Jodhpur के स्टूडेंट हैं.

विज्ञापन

Anuj Agnihotri IAS: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री को UPSC CSE में रैंक-1 हासिल करने को लेकर सभी तरफ से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी कड़ी में एम्स जोधपुर ने उन्हें बधाई दिया है. बता दें, अनुज अग्निहोत्री एम्स से MBBS की पढ़ाई की है. शुरुआत से ही मेहनती रहे अनुज अग्निहोत्री ने अपने तीसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की है. आइए, जानते हैं उनके सफर के बारे में.

AIIMS जोधपुर से किया MBBS

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. उनके पिता राजस्थान परमाणु बिजलीघर में काम करते हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई उनके गांव से हुई है. इसके बाद उन्होंने AIIMS Jodhpur से MBBS किया है. वे 2017-2022 बैच के स्टूडेंट हैं.

एम्स जोधपुर ने दी बधाई

एम्स जोधपुर ने अनुज अग्निहोत्री को रैंक-1 हासिल करने के लिए बधाई दी है. एम्स जोधपुर ने अनुज अग्निहोत्री की फोटो शेयर करते हुए एक ट्वीट किया. X पर लिखा, AIIMS Jodhpur के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि उसके पूर्व स्टूडेंट डॉ अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में AIR रैंक-1 हासिल किया है. उनकी यह असाधारण उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और सार्वजनिक सेवा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

माता पिता को दिया सफलता का श्रेय

अनुज अग्निहोत्री की इस सफलता पर उनके परिवार वाले और रिश्तेदार बहुत खुश हैं. अनुज ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये उपलब्धि उनके लिए बहुत बड़ी, इसे प्रोसेस कर पाने में समय लग रहा है. MBBS के दौरान इंटर्नशिप के समय से ही मैंने UPSC की तैयारी शुरू की थी और अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर पाया. संघर्ष तो काफी किया. लेकिन वो कहते हैं न कि अंत भला तो सब भला. अनुज अग्निहोत्री ने अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल कर ली थी, उन्हें DANICS मिला था जोकि सिविल सेवा का ही एक हिस्सा है. अनुज ने कहा कि इस सफलता में परिवार वालों और दोस्तों ने बड़ी भूमिका निभाई है.

958 कैंडिडेट्स हुए पास

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 958 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है. पहली रैंक अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की है. वहीं दूसरा रैंक हासिल करने वाले राजेश्वरी सुवे एम हैं.

यह भी पढ़ें-  यूपीएससी CSE फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें पहले 10 टॉपर के नाम 

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola