प्रशासनिक तैयारी पूरी

सहरसा : जिला मुख्यालय के 22 केंद्रों पर गुरुवार से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षा के मद्देनजर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला मुख्यालय के 22 केंद्रों पर लगभग 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है. इसके अलावा जिले […]
सहरसा : जिला मुख्यालय के 22 केंद्रों पर गुरुवार से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षा के मद्देनजर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला मुख्यालय के 22 केंद्रों पर लगभग 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है.
इसके अलावा जिले के सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के दल भी उड.नदस्ता टीम में निगरानी करते रहेंगे. कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने का सभी केंद्राधीक्षक व वीक्षकों को निर्देश दे दिया गया है. परीक्षा कक्ष के अंदर चोरी करते या कराते पकडे जाने पर उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया जायेगा.
केंद्राधीक्षक से ऐसे परीक्षार्थी को तुरंत निष्कासित करने का निर्देश दे दिया गया है. परीक्षा केंद्र के बाहर दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. चोरी कराते पकडे गये अभिभावकों को दो हजार रुपये का जुर्माना देना होगा अन्यथा उन्हें जेल भेज दिया जायेगा.
छात्राओं का अलग है परीक्षा केंद्र
जिला मुख्यालय में विभिन्न विद्यालय की छात्राओं के लिए अलग से बनाये गये छह परीक्षा केंद्र पर 4804 व सिमरी अनुमंडल में छात्राओं के तीन केंद्रों पर दो हजार 183 छात्राएं परीक्षा देंगी. मुख्यालय स्थित जिला स्कूल में 822, गल्र्स स्कूल में आठ सौ 30, अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक विद्यालय में 795, रमेश झा महिला महाविद्यालय में 785, एमएलटी कॉलेज में 893, आरएमएम लॉ कॉलेज में 779 छात्राएं परीक्षा में शरीक होंगी. इसी तरह सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के उच्च विद्यालय, सिमरी बख्तियारपुर में 836, प्रोजेक्ट हाई स्कूल में 511, गायत्री शिक्षा निकेतन में 836 छात्राएं परीक्षा देंगी.
आरएम कॉलेज में 1350 छात्र
जिला मुख्यालय में छात्रों के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र मनोहर हाई स्कूल सहरसा में 836, आरएम कॉलेज में 1350, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 851, इवीनिंग कॉलेज में 1050, बनवारी शंकर कॉलेज में आठ सौ, उर्दू मिडिल स्कूल सहरसा बस्ती में 878, सर्वनारायण सिंह कॉलेज में 1108, प्रेमलता अमरेंद्र मिश्र कॉलेज में 694, मनोहर हाई स्कूल बैजनाथपुर में 868, पीजी सेंटर में 683, रूपवती कन्या उच्च विद्यालय में 627, वीर कुंवर सिंह उच्च विद्यालय में 687, डीपीएस में 573 छात्र शरीक होंगे.
परीक्षा दो पालियों में संचालित की जायेगी. प्रथम पाली सुबह 9:30 से 12:45 व द्वितीय पाली 2 बजे से 5:15 तक संचालित होगी. जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया गया है. जिसके लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ केंद्राधीक्षक व पुलिस बलों की तैनाती रहेगी.
बाजार में उमडी परीक्षार्थियों की भीड.
मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में भीड. बढ. गयी है. आस-पास के इलाकों का केंद्र होने के कारण बुधवार को दिन भर परीक्षार्थियों का आना लगा रहा. वे लॉज, हॉस्टल व किराये के कमरों की तलाश में घूमते रहे. सैकडों की संख्या में परीक्षार्थी अपने सगे-संबंधियों के यहां परीक्षा भर ठहरने की जुगत में हैं. इस दौरान बाजार में भी दिन भर चहल-पहल बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










