बिहार से बेंगलुरु जाने वालों के लिए खुशखबरी, जुलाई तक चलेगी सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :09 May 2026 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
train news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में बिहार से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है. अब यह ट्रेन जुलाई 2026 तक चलेगी, जिससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों से पहले बिहार के यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है. रेलवे ने सहरसा और यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया है. अब यह ट्रेन जुलाई 2026 तक चलेगी. इससे दक्षिण भारत जाने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

समस्तीपुर मंडल की ओर से इसकी जानकारी शेयर की गई है. रेलवे के इस फैसले से खासकर उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो गर्मी की छुट्टियों में बिहार से कर्नाटक और आसपास के राज्यों की यात्रा करते हैं.

हर गुरुवार सहरसा से खुलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल हर गुरुवार को सहरसा जंक्शन से रात 8:25 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से होकर गुजरेगी. ट्रेन तीसरे दिन रात 10:30 बजे यशवंतपुर जंक्शन पहुंचेगी. अब इस ट्रेन का परिचालन 14 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक किया जाएगा.

कई बड़े स्टेशनों पर ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, न्यू बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर और धर्मावरम जैसे स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों पर रुकने से अलग-अलग जिलों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

हर रविवार होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 05552 हर रविवार को यशवंतपुर जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी. यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 11 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी के दौरान भी ट्रेन उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

यात्रा से पहले जरूर जांचें स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें. इसके लिए रेलवे का आधिकारिक ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 इस्तेमाल किया जा सकता है. गर्मी के मौसम में इस स्पेशल ट्रेन के विस्तार से बिहार और बेंगलुरु के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: भागलपुर में बनेगा मॉडर्न ई-बस टर्मिनल, वर्कशॉप बिल्डिंग, चार्जिंग प्वाइंट समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन