2026 Skoda Kodiaq: नए ADAS फीचर्स से हुआ बड़ा अपग्रेड, जानें किन वेरिएंट्स में मिलेगा पूरा पैकेज

Published by :Ankit Anand
Published at :10 May 2026 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
2026 Skoda Kodiaq

2026 Skoda Kodiaq (Photo: Skoda)

2026 Skoda Kodiaq अब ज्यादा सेफ और प्रीमियम हो गई है, क्योंकि इसमें नए ADAS फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा जोड़े गए हैं. ये अपडेट चुनिंदा वेरिएंट्स में दिए गए हैं, जबकि दमदार इंजन और AWD सेटअप पहले जैसा ही बरकरार है.

विज्ञापन

Skoda ने अपनी Kodiaq में एक बड़ा अपडेट दिया है जिसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) का सपोर्ट शामिल किया गया है. इसके साथ Kodiaq अब भारत में Skoda की एकमात्र SUV बन गई है जिसमें ये सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है. वैसे देखा जाए तो ये फीचर अब मार्केट में नया नहीं है, क्योंकि इसके कई राइवल्स जैसे Volkswagen Tiguan R-Line, Hyundai Tucson, Jeep Meridian और MG Hector में पहले से ADAS मिल रहा है.

इस ADAS पैकेज में आपको एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. खासकर हाईवे ड्राइविंग और फैमिली ट्रिप्स के दौरान ये फीचर्स काफी काम आते हैं. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना तय है कि ADAS फीचर कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में ही मिलेगा.

2026 Skoda Kodiaq: किन वेरिएंट्स में ADAS मिलता है?

2026 Skoda Kodiaq में ADAS फीचर को कंपनी ने काफी सोच-समझकर और लिमिटेड वेरिएंट्स में दिया है. इसका फुल एडवांस्ड सेफ्टी पैकेज आपको सिर्फ स्पोर्टी 7-सीटर Sportline और टॉप-एंड Laurin & Klement (L&K) वेरिएंट में मिलता है.

इन दोनों वेरिएंट्स में आपको काफी प्रीमियम ADAS फीचर्स देखने को मिलते हैं जैसे कि रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, एग्जिट वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर. वहीं अगर आप एंट्री-लेवल Lounge वेरिएंट चुनते हैं (जो 5-सीटर सेटअप के साथ आता है), तो उसमें यह एडवांस सेफ्टी पैकेज नहीं मिलता. इसका मतलब साफ है कि ADAS का पूरा फायदा लेने के लिए आपको ऊपर के वेरिएंट्स की तरफ जाना होगा.

और क्या हुए बदलाव?

2026 Skoda Kodiaq में सिर्फ ADAS ही नहीं, बल्कि कई और शानदार अपडेट भी देखने को मिले हैं. इस बार Kodiaq Sportline को और भी प्रीमियम लुक दिया गया है. अब इसमें ग्रिल के अंदर एक नई इल्यूमिनेटेड एलईडी स्ट्रिप दी गई है. इसके अलावा अब इसमें 360-degree कैमरा भी मिल रहा है, जिससे पार्किंग और तंग जगहों में ड्राइविंग काफी आसान हो जाती है. पहले ये दोनों फीचर्स सिर्फ टॉप-स्पेक Selection L&K वेरिएंट तक ही लिमिटेड थे. लेकिन अब Sportline में भी इन्हें शामिल कर दिया गया है.

2026 Skoda Kodiaq: इंजन

2026 Skoda Kodiaq में आपको वही दमदार 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप भी मिलता है, जिससे खराब रास्तों या हाईवे पर ड्राइविंग और भी ज्यादा स्टेबल और कंट्रोल्ड हो जाती है.

यह भी पढ़ें: पैनोरमिक सनरूफ के साथ नई Tata Nexon Pure+ PS हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola