कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, 4 दिन का आया मौसम अपडेट

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 10 मई को मौसम थोड़ा बदला-बदला रहेगा. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 10 मई को इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि विदर्भ में 10 मई को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में 10 से 13 मई तक बीच-बीच में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

अगले 7 दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. वहीं 12 से 15 मई के बीच पूर्वी राजस्थान और 12–13 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी गर्म हवाओं का असर दिखेगा. गुजरात में 10 से 14 मई के बीच लू का प्रकोप रह सकता है.

दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में 11 और 12 मई को गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है. हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 10 से 15 मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी पूरे सप्ताह बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Jharkhand weather

असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश

10 से 15 मई के बीच असम और मेघालय में मौसम बदला रहेगा, जहां हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 12 से 15 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा. अरुणाचल प्रदेश में 11 से 15 मई के बीच बिजली गिरने का खतरा भी है.

दक्षिण भारत में बारिश के आसार

अगले 7 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल-माहे में बीच-बीच में भारी बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप में 10 मई को तेज बारिश के आसार हैं. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 14 से 15 मई को भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु में 14 और 15 मई, जबकि केरल में 14–15 मई को बारिश का ज्यादा असर रहेगा.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola