चार माह में 448 तस्कर गिरफ्तार, 2.92 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 09 May 2026 6:06 PM

विज्ञापन

चार माह में 448 तस्कर गिरफ्तार, 2.92 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

विज्ञापन

सहरसा. जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनवरी से 8 मई तक लगातार कार्रवाई की गयी. इस दौरान अवैध शराब, गांजा, स्मैक, कोडीनयुक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की बड़े पैमाने पर बरामदगी की गयी. अभियान के दौरान कुल 448 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और करीब 2 करोड़ 92 लाख 64 हजार 324 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गये. पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में शराब और सूखा नशा के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी की जा रही है. जनवरी से मई के पहले सप्ताह तक चली कार्रवाई में शराब तस्करों, नशा कारोबारियों और पुराने मामलों के फरार अभियुक्तों पर विशेष रूप से शिकंजा कसा गया. 448 अभियुक्त गिरफ्तार अभियान के दौरान बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत 217 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. एनडीपीएस एक्ट के तहत 67 लोगों को पकड़ा गया. इसके अलावा मद्यनिषेध के पूर्व के मामलों में 164 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस प्रकार कुल 448 लोगों की गिरफ्तारी हुई. 10 हजार लीटर से अधिक शराब बरामद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3,651.150 लीटर देसी शराब और 7,020.060 लीटर विदेशी शराब बरामद की. कुल मिलाकर 10,671.2 लीटर शराब जब्त की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 12 लाख 88 हजार 544 रुपये बतायी गयी है. गांजा, स्मैक और कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त अभियान के दौरान 1,442.300 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 7 हजार 680 रुपये है. इसके अलावा 44.222 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख 11 हजार 100 रुपये आंकी गयी है. पुलिस ने 672.850 ग्राम स्मैक भी बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 34 लाख 57 हजार रुपये है. नशीली दवाओं की भी बरामदगी पुलिस ने 2,386 पीस नशीली टैबलेट, 196 किलोग्राम स्ट्रॉनिक टैबलेट, 47.20 किलोग्राम पेरटिज गोली तथा 13 क्विंटल 20 किलोग्राम गुड़ रावा भी जब्त किया है. इन सामग्रियों का उपयोग नशीले पदार्थ तैयार करने में किया जाता है. वहीं अभियान के दौरान 31,585 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ को विनष्ट किया गया. साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोग हो रही 20 भट्टियों को ध्वस्त किया गया. नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कुल 62 वाहन जब्त नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कुल 62 वाहनों को जब्त किया गया. इनमें 2 ट्रक, 14 तीन एवं चार पहिया वाहन तथा 46 दोपहिया वाहन शामिल हैं. लिस ने कहा है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन