दो बिचौलिये गिरफ्तार

Published at :05 Mar 2014 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
दो बिचौलिये गिरफ्तार

सहरसा : जिला निबंधन कार्यालय में दलाली करने वाले दो बिचौलियों को मंगलवार को पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये व महत्वपूर्ण कागजातों के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ प्रेमसागर ने बताया कि छापेमारी में सराही मोड़ निवासी वरुण कुमार सिन्हा पिता चितरंजन सिन्हा व विद्यापति नगर मोहल्ले के सुधीर कुमार लाल दास पिता स्व शशि […]

विज्ञापन

सहरसा : जिला निबंधन कार्यालय में दलाली करने वाले दो बिचौलियों को मंगलवार को पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये व महत्वपूर्ण कागजातों के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ प्रेमसागर ने बताया कि छापेमारी में सराही मोड़ निवासी वरुण कुमार सिन्हा पिता चितरंजन सिन्हा व विद्यापति नगर मोहल्ले के सुधीर कुमार लाल दास पिता स्व शशि भूषण लाल को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

इन लोगों के पास से डेढ़ लाख रुपये, तीन मोबाइल, दर्जनों सादा स्टांप पेपर, जमीन के कागजात, मालगुजारी रसीद, फोटो सहित बैंकों के पासबुक भी बरामद किये गये है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दलालों से पूछताछ कर रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है. एसडीपीओ के अनुसार ये सभी लोग जमीन की खरीद-बिक्री में निबंधन कार्यालय के कर्मियों से मिलकर आम लोगों से रिश्वत की मांग करते थे. निबंधन कार्यालय में हुई छापेमारी के बाद पुलिस ने वरुण सिन्हा के घर से एक वीआइपी भी बरामद किया है. इसमें दूसरे लोगों के जमीन के कागजात हैं. पुलिस ने दस्तावेजों को आधार मान अनुसंधान शुरू कर दिया है.

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी एम सुनील नायक के निर्देश पर सदर थाना के एसआइ शाहीद अली खान के नेतृत्व में गठित टीम को सफलता मिली है. अभियान में रंगदारी सेल के राजीव रंजन व सुरेंद्र कुमार शामिल थे. छापेमारी के बाद निबंधन कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन