आज बंद रहेगा सहरसा

Published at :02 Mar 2014 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
आज बंद रहेगा सहरसा

सहरसा : विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर रविवार को बिहार बंद के आह्वान के तहत सहरसा भी बंद रहेगा. शनिवार की शाम जदयू नेता, कार्यकर्ता सहित आम लोगों ने थाली बजा कर विशेष राज्य के दर्जा की मांग का समर्थन किया. शाम सात बजे से थाली बजाना शुरू किया गया और पूरे […]

विज्ञापन

सहरसा : विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर रविवार को बिहार बंद के आह्वान के तहत सहरसा भी बंद रहेगा. शनिवार की शाम जदयू नेता, कार्यकर्ता सहित आम लोगों ने थाली बजा कर विशेष राज्य के दर्जा की मांग का समर्थन किया. शाम सात बजे से थाली बजाना शुरू किया गया और पूरे पांच मिनट तक थाली बजाते बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की गयी.

कायस्थ टोला स्थित अपने आवास पर थाली बजाते खगड़िया के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि बिहार के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. केंद्र प्रायोजित योजनाओं में भी राजनीति की जाने लगी है. बिहार के साथ हो रहा भेदभाव बिहार और यहां के लोगों की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़ है, जिसे यहां के लोग कभी गंवारा नहीं करेंगे. बिहार में पिछड़ापन है और केंद्र सरकार यह चाहती है कि यह पिछड़ापन बढ़ता जाये. यहां के लोगों को रोजगार मिले, आर्थिक संपन्नता मिले, लोग व समाज तरक्की करें, यह केंद्र को नहीं भाता. इसलिए बिहार बंद का आह्वान किया गया है. जिसमें आमलोगों से सहयोग मिलने की उम्मीद है.

यह मुद्दा सिर्फ हमारा नहीं, बिहार में रहने वाले सभी लोगों का है. मौके पर जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया सहित कुलानंद झा, सुशील यादव, डॉ अरुण कुमार खां, डॉ एलएन झा, शैलेंद्र शेखर, रेवती रमण सिंह, रेणु सिन्हा, अंजुम हुसैन, स्मिता सिन्हा, गरीब दास, सोहन झा, मुकेश कुमार यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन