लग्न हुआ शुरु, नहीं बनी सोना मंडी की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क पर रोजाना होती है दुर्घटना सब्जी मंडी व स्टेशन रोड की सड़क बदहाल सहरसा नगर : सर्राफा बाजार व सोना मंडी के रूप में मशहूर प्रमंडलीय मुख्यालय के स्टेशन रोड व सब्जी मंडी रोड में रोजाना करोड़ों का कारोबार होता है. लेकिन इन बाजार की सड़कें पैदल चलने के भी काबिल नहीं है. उक्त […]
विज्ञापन
सड़क पर रोजाना होती है दुर्घटना
सब्जी मंडी व स्टेशन रोड की सड़क बदहाल
सहरसा नगर : सर्राफा बाजार व सोना मंडी के रूप में मशहूर प्रमंडलीय मुख्यालय के स्टेशन रोड व सब्जी मंडी रोड में रोजाना करोड़ों का कारोबार होता है. लेकिन इन बाजार की सड़कें पैदल चलने के भी काबिल नहीं है. उक्त जगहों से सड़क का नामोनिशान मिट चुका है. सिर्फ गड्ढे ही बाकी है. स्थानीय व्यवसायी बताते हैं कि उनलोगों के द्वारा सरकार को सभी प्रकार के करों का भुगतान किया जाता है. इसके बावजूद सुविधा नदारद है.
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा खरमास समाप्त होते ही लग्न से पूर्व सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था. लेकिन विवाह की तिथि शुरू होने के बावजूद बाजार की हालत नहीं सुधर सकी.
लोगों की जरुरत है सोना मंडी
स्टेशन रोड में ज्वेलरी की लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें है. जेवरात की पुरानी मंडी होने की वजह से जिला हीं नहीं सुपौल व मधेपुरा के ग्राहक भी खरीदारी के लिए इस बाजार का रुख करते हैं. ग्राहक प्रेमचंद बताते हैं कि स्टेशन रोड की सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने में भी दिक्कत होती है. ग्राहक चार पहिया वाहन से आते हैं लेकिन जर्जर सड़क की वजह से गाड़ी दूर खड़ी कर देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










