Saharsa News : दृष्टिबाधित व अल्प दृष्टिबाधित बच्चों को दिया गया डिजिटल लर्निंग कंप्यूटर का प्रशिक्षण

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Saharsa News : दृष्टिबाधित व अल्प दृष्टिबाधित बच्चों को दिया गया डिजिटल लर्निंग कंप्यूटर का प्रशिक्षण

दृष्टिबाधित एवं अल्प दृष्टिबाधित बच्चों के बीच डिजिटल लर्निंग कंप्यूटर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट Saharsa News : सक्षम दिल्ली के सोजन से एसबीआई सहयोग से कोसी क्षेत्रीय विकलांग आवासीय मध्य विद्यालय पटुआहा के प्रांगण में बुधवार को दृष्टिबाधित एवं अल्प दृष्टिबाधित बच्चों के बीच डिजिटल लर्निंग कंप्यूटर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. यह कार्यक्रम पिछले 26 अप्रैल से बुधवार तक संचालित की गई. कार्यक्रम प्रबंधक अरिहंत जैन, संजय कुमार, इशू विशेष विजुअल ट्रेनर सक्षम द्वारा कंप्यूटर संचालन का प्रारंभिक प्रशिक्षण 46 दृष्ट वाधित एवं अल्प दृष्टिबाधित बच्चों के बीच टेक्सटाइल पुस्तकों एवं छात्र किट बैग का वितरण भी किया गया. संस्थान अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य मोहन कुमार ने सक्षम के इस सहयोग के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया. अध्यक्ष ने कहा कि अल्प दृष्टि बाधित एवं दृष्टिबाधित बच्चों को कंप्यूटर संचालन संबंधित प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित रहेगी. कार्यक्रम में काउंसलर सुनील ठाकुर, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य जयंती कुमारी, विशेष शिक्षक उपेंद्र कुमार शाह, अवधेश राम, अमित कुमार, शिवराम शर्मा ने सहयोग प्रदान किया.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन