स्थानांतरण पर बीडीओ रोहित कुमार साह को मुखिया संघ ने दी भावभीनी विदाई
बीडीओ को विदाई देते मुखिया संघ | Prabhat Khabar Network
सत्तरकटैया प्रखंड कार्यालय में स्थानांतरण के बाद मुखिया संघ ने निवर्तमान बीडीओ रोहित कुमार साह को भावभीनी विदाई दी। जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
सत्तरकटैया (सहरसा). प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को स्थानांतरण के बाद मुखिया संघ द्वारा निवर्तमान बीडीओ रोहित कुमार साह को भावभीनी विदाई दी गई. मुखिया प्रतिनिधि सरोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पाग, चादर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया.
आपके शहर में
विदाई समारोह में भावुक हुए बीडीओ
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ रोहित कुमार साह ने सत्तरकटैया प्रखंड के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि यहां की यादें हमेशा उन्हें ऊर्जा देती रहेंगी और इस प्रखंड में बिताया गया समय उनके जीवन की महत्वपूर्ण स्मृतियों में शामिल रहेगा.
जनप्रतिनिधियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
कार्यक्रम में मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, सरोज कुमार यादव, प्रदीप कुमार ठाकुर, सुभाष यादव, प्रेमशंकर प्रमोद, संजय साह, राजकुमार चौधरी, सुरेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने बीडीओ रोहित कुमार साह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं.
ALSO READ : डीआइजी के औचक निरीक्षण में एक्शन : सदर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए