घर जाने के रास्ता को बंद करने को लेकर महादलित परिवार ने शुरू किया भूख हड़ताल

गर निगम क्षेत्र के भेलवा वार्ड तीन निवासी सहदेव राम, बनारसी राम, सियावती देवी, पुनीता देवी, अंजू देवी, ममता देवी ने मुख्य सड़क से उनके घर तक जाने वाले एकमात्र रास्ते को अवैध रूप से बंद किये जाने को लेकर बुधवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की.
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की दी चेतावनी सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के भेलवा वार्ड तीन निवासी सहदेव राम, बनारसी राम, सियावती देवी, पुनीता देवी, अंजू देवी, ममता देवी ने मुख्य सड़क से उनके घर तक जाने वाले एकमात्र रास्ते को अवैध रूप से बंद किये जाने को लेकर बुधवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की. उन्होंने कहा कि पिछले 25 से 30 वर्षों से लगातार उन लोगों के घर तक जाने का यह एकमात्र रास्ता रहा है, लेकिन वर्तमान में कुछ स्थानीय दबंग व्यक्तियों द्वारा उस रास्ते को अवैध रूप से बंद कर उस पर भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिससे हम सभी महादलित परिवारों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. जबकि इसे लेकर पूर्व में डीएम, पुलिस अधीक्षक सहित अंचलाधिकारी सत्तरकटैया, सदर थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त तक को आवेदन देकर रास्ते के लिए गुहार लगायी. इसके बावजूद भी रास्ता का निराकरण नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि लाचार होकर इस रास्ते में रहने वाले दर्जनों परिवार के सदस्य अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल के लिए विवश हुए हैं. उन्होंने कहा कि वे सभी घरों में कैद होने की स्थिति में हैं. लेकिन जिला प्रशासन संज्ञान नहीं ले रही है. अब जबतक रास्ता प्रशासन नहीं दिलायेगी भूख हड़ताल जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










