सहरसा में 24 घंटे में 10 गिरफ्तार, शराब तस्करी, हत्या के प्रयास और भड़काऊ भाषण मामले में कार्रवाई

विज्ञापन
फोटो - सहरसा - एसपी विक्रम सिहाग  | Prabhat Khabar Network

फोटो - सहरसा - एसपी विक्रम सिहाग | Prabhat Khabar Network

सहरसा पुलिस ने 24 घंटे में चलाए गए विशेष अभियान में 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में शराब तस्करी, हत्या के प्रयास और भड़काऊ भाषण देने के मामलों के आरोपी शामिल हैं. पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है.

विज्ञापन

Saharsa Police Action: सहरसा पुलिस ने पिछले 24 घंटे में जिलेभर में बड़ा अभियान चलाते हुए अपराधियों और शराब तस्करों पर शिकंजा कस दिया. इस विशेष अभियान में कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें शराब तस्करी, हत्या के प्रयास और सोशल मीडिया व सार्वजनिक मंच से कथित भड़काऊ भाषण देने के मामलों में शामिल लोग भी हैं. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर चली इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

सात आरोपित जेल भेजे गए, तीन को रिकॉल पर रिहाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए 10 आरोपितों में से सात को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि तीन को रिकॉल पर मुक्त किया गया. अभियान के दौरान 32 वारंट और 47 समन का निष्पादन भी किया गया. वाहन जांच अभियान में करीब 15 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया.

बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की हुई सघन जांच

सहरसा जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम केंद्रों और ज्वेलरी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी व्यापक जांच की गई. पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए. पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

सौरबाजार में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सौरबाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलेटा पुला घाट के पास छापेमारी कर एक टेंपो से लगभग 83.850 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ईटहरा निवासी संदीप कुमार और अरविंद कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने टेंपो को भी जब्त कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है.

हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित दबोचे गए

पतरघट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए भद्दी गांव के नवल किशोर यादव और रामप्रवेश यादव को गिरफ्तार किया. दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तारी

सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र में हुए एक धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ कथित रूप से लोगों को उकसाने वाले भाषण के वीडियो की जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान भटपुरा वार्ड संख्या 03 निवासी खगेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस दीदी अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

बलवाहाट थाना क्षेत्र के विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई.

एसपी कार्यालय में सुनी गईं आम लोगों की शिकायतें

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित "सेवा संवाद-समाधान : सीधा संवाद, त्वरित समाधान" कार्यक्रम में आम लोगों की शिकायतें सुनी गईं. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए.

Saharsa Police Action: अपराध नियंत्रण के लिए अभियान रहेगा जारी

सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Also Read: Bypass Project In Bihar: बिहार को मिलेंगे 7 नए बाइपास, लंबी दूरी के लिए मिलेगा वैकल्पिक रूट, जानिए कहां-कहां बनेंगे

Also Read: Akash Deep Mukesh Kumar DSP: ऐसा नहीं करने पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश की नौकरी पड़ सकती है खतरे में, जानिए क्या है शर्त



विज्ञापन
अंजन आर्यन सिंह

लेखक के बारे में

By अंजन आर्यन सिंह

पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. अब तक लगातार सहरसा से क्राइम और स्वास्थ्य की खबरें संकलित करता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन