सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता अभियान, छात्रों को सेवा और अनुशासन का संदेश

विज्ञापन
फोटो : वृक्षारोपण में मौजूद शिक्षक सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

फोटो : वृक्षारोपण में मौजूद शिक्षक सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर में भारत स्काउट एंड गाइड ने जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और छात्रों को स्काउटिंग के मूल्यों से जोड़ा गया.

विज्ञापन

Saharsa News: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे के भारत स्काउट एंड गाइड, सिमरी बख्तियारपुर इकाई की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्काउटिंग के मूल्यों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.

अभियान के तहत सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया.

वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में स्काउट पदाधिकारियों और विद्यालय परिवार ने मिलकर पौधे लगाए. वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों के माध्यम से छात्रों को प्रकृति संरक्षण, हरियाली और स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई.

शिक्षकों को स्काउट स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया.

स्काउट पदाधिकारियों ने उन्हें स्काउटिंग की भावना से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को समाज तक पहुंचाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

Saharsa News: छात्रों को स्काउटिंग से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउट स्कार्फ के महत्व की जानकारी दी गई. उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया.

वक्ताओं ने कहा कि स्काउटिंग केवल एक संगठन नहीं, बल्कि ऐसा आंदोलन है जो युवाओं में जिम्मेदारी, सहयोग और समाज सेवा की भावना विकसित करता है.

बड़ी संख्या में शिक्षक और स्काउट-गाइड रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सहित धीरज कुमार रंजन, जयप्रकाश यादव, रमेश कुमार, निलेश कुमार, पंकज कुमार, श्याम सुंदर मंडल, बेबी रफिया खातून, पूजा झा, विजेंद्र कुमार, संजय कुमार, राजिया प्रवीन, हरे कृष्ण कुमार, गोपाल झा, सरोज कुमार, आशीष कुमार, विमल कुमार और विपिन कुमार उपस्थित रहे.

भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से रोवर स्काउट लीडर सुशांत कुमार के नेतृत्व में सोनू कुमार, मन्नू कुमार, गांधी कुमार, राधिका, रेनू, बुलबुल, रागनी सहित 15 स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई.

Also Read: Bypass Project In Bihar: बिहार को मिलेंगे 7 नए बाइपास, लंबी दूरी के लिए मिलेगा वैकल्पिक रूट, जानिए कहां-कहां बनेंगे

Also Read: Akash Deep Mukesh Kumar DSP: ऐसा नहीं करने पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश की नौकरी पड़ सकती है खतरे में, जानिए क्या है शर्त



विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन