जोकीहाट विधायक सरफराज आलम ने ट्रेन में महिला यात्री से की छेड़खानी

Published at :18 Jan 2016 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
जोकीहाट विधायक सरफराज आलम ने ट्रेन में महिला यात्री से की छेड़खानी

जोकीहाट विधायक सरफराज आलम ने ट्रेन में महिला यात्री से की छेड़खानीप्राथमिकी दर्ज- गुवाहाटी से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार की देर रात हुई घटना- बरौनी से पटना के बीच महिला और उसके पति से की धक्का-मुक्की, छेड़खानी का आरोप- स्काॅर्ट पार्टी ने मुगलसराय से लौटने के बाद पटना जीआरपी में सौंपा आवेदन- […]

विज्ञापन

जोकीहाट विधायक सरफराज आलम ने ट्रेन में महिला यात्री से की छेड़खानीप्राथमिकी दर्ज- गुवाहाटी से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार की देर रात हुई घटना- बरौनी से पटना के बीच महिला और उसके पति से की धक्का-मुक्की, छेड़खानी का आरोप- स्काॅर्ट पार्टी ने मुगलसराय से लौटने के बाद पटना जीआरपी में सौंपा आवेदन- गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे थे दंपती, दोनों पक्षों से पुलिस करेगी पूछताछसंवाददाता, पटनागुवाहाटी से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार की देर रात बरौनी से पटना के बीच दिल्ली जा रही महिला यात्री से जदयू विधयाक सरफराज आलम ने छेड़खानी की है. आरोप है कि वह एसी-काेच के ए-4 सीट पर नशे की हालत में बैठे थे और बर्थ संख्या दो व पांच पर बैठे दंपती से उन्होंने अभद्र व्यवहार व धक्का मुक्की की. इसके बाद महिला के पति ने ट्रेन के स्कार्ट पार्टी को मुगलसराय में आवेदन दिया. पार्टी ने जीअारपी में आवेदन रिसीव कराया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.कटिहार में ट्रेन पर सवार हुए थे विधायकआरजेडी सांसद तसलीमुद्दीन के बेटे व जोकीहाट से जदयू विधायक सरफराज आलम रविवार को दिल्ली जाने के लिए कटिहार में गुवाहाटी-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में ट्रेन में चढ़े थे. उनका एसी कोच के ए-4 में टिकट था. उसी कोच में बर्थ संख्या-दो व पांच पर दिल्ली के रहनेवाले इंद्रपाल सिंह बेदी और उनकी पत्नी भी यात्रा कर रही थीं. वह गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे थे. इंद्रपाल अौर उनकी पत्नी का आरोप है कि बरौनी से पटना के बीच रात के 11.30 बजे विधायक ने नशे की हालत में उनसे अभद्र व्यवहार किया. छेड़खानी की और धक्का-मुक्की की. घटना के दौरान स्काॅर्ट पार्टी से इसकी लिखित शिकायत की गयी. आवेदन ले ट्रेन से उतरी स्कार्ट पार्टी स्काॅर्ट पार्टी मुगलसराय में ड्यूटी ओवर होने के कारण आवेदन लेकर ट्रेन से उतर गये. सोमवार की सुबह स्काॅर्ट पार्टी ने पटना आरपीएफ इंस्पेक्टर को आवेदन दिया. इस पर आरपीएफ द्वारा जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में कांड संख्या 9/16 के तहत विधायक के खिलाफ 341, 323,290,504,354 ए तथा 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी रेल पीएन मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन