विधायक पति अवधेश मंडल थाना से फरार

विधायक पति अवधेश मंडल थाना से फरारमरंगा थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार निलंबितसदर एसडीपीओ राजकुमार साह व सदर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज से पूछा गया स्पष्टीकरण फोटो: 18 पूर्णिया 15 एवं 16परिचय:-15- मरंगा थाने पर मौजूद था अवधेश मंडल 16- एसपी निशांत कुमार तिवारीप्रतिनिधि, पूर्णियागवाहों को धमकाने के मामले में रविवार को गिरफ्तार किये गये रूपौली विधायक बीमा […]
विधायक पति अवधेश मंडल थाना से फरारमरंगा थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार निलंबितसदर एसडीपीओ राजकुमार साह व सदर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज से पूछा गया स्पष्टीकरण फोटो: 18 पूर्णिया 15 एवं 16परिचय:-15- मरंगा थाने पर मौजूद था अवधेश मंडल 16- एसपी निशांत कुमार तिवारीप्रतिनिधि, पूर्णियागवाहों को धमकाने के मामले में रविवार को गिरफ्तार किये गये रूपौली विधायक बीमा भारती के पति भवानीपुर प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल देर रात को ही नाटकीय ढंग से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसे मरंगा थाना में हिरासत में रखा गया था. एसपी निशांत कुमार तिवारी ने थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार को लापरवाही के आरोप में कार्य से निलंबित कर दिया. वहीं सदर एसडीपीओ राजकुमार साह व सदर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज से स्पष्टीकरण पूछा गया है. बताया जा रहा है कि अवधेश मंडल सदर एसडीपीओ की मौजूदगी में थाना से फरार हो गया. थाना पर मरंगा थानाध्यक्ष सहित सदर, मुफस्सिल, मधुबनी टीओपी व सहायक खजांची थानाध्यक्ष भी मौजूद थे. अवधेश की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है. विधायक मुक्त करने का बना रही थीं दबावरविवार की देर शाम लगभग आठ बजे विधायक बीमा भारती अवधेश मंडल से मिलने पहुंची. चर्चा यह भी है कि गिरफ्तारी के बाद सांसद संतोष कुशवाहा भी उससे मिलने मरंगा थाना पहुंचे थे. सांसद श्री कुशवाहा के लौटने के कुछ देर बाद अवधेश बीमा भारती के स्कॉर्पियो पर बैठ कर फरार हो गया. यह वाकया रात करीब 10:30 बजे की है. इससे पूर्व विधायक श्रीमती भारती द्वारा अवधेश को मुक्त करने का दबाव बनाया जा रहा था. कहा जा रहा था कि उसके पति को आरोपित बना कर हिरासत में रखा गया है, जबकि दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जब्त सफारी व स्कॉर्पियो भी गायब अवधेश के फरार होने के साथ ही थाना में जब्त उसकी सफारी व स्कॉर्पियो भी उसके सहयोगियों लेकर चले गसे. चर्चा यह भी है कि मौके पर मौजूद कुछ पुलिस पदाधिकारी ने अवधेश को रोकने का प्रयास किया, परंतु वह विधायक बीमा भारती के साथ उनकी गाड़ी पर जबरन बैठ गये और चलते बने. उस समय थाना में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई थी. हर हाल में अवधेश होगा गिरफ्तार : एसपी एसपी निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि अवधेश मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ गवाह को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है. मरंगा थानाध्यक्ष की लापरवाही के कारण वह भीड़ में चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बताया कि प्रथम दृष्टया मरंगा थानाध्यक्ष की लापरवाही पायी गयी है. उसे तत्काल कार्य से निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि थाना पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ की सूचना मिली है, जिसका फायदा उठा कर वह फरार हो गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अवधेश को पुलिस ने हिरासत में रखने में पूरी लापरवाही की है. इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










