एसडीओ वेश्म के आगे मिला कारतूस, सनसनी

Published at :18 Jan 2016 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ वेश्म के आगे मिला कारतूस, सनसनी

एसडीओ वेश्म के आगे मिला कारतूस, सनसनी समाहरणालय परिसर के अंदर है एसडीओ का कार्यालयप्रतिनिधि, सहरसा सिटी सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सदर एसडीओ जहांगीर आलम के वेश्म के आगे सड़क पर थ्री फिफ्टीन का एक गोली गिरा देख सनसनी फै ल गयी. लोगो की नजर पड़ने पर सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी गयी. […]

विज्ञापन

एसडीओ वेश्म के आगे मिला कारतूस, सनसनी समाहरणालय परिसर के अंदर है एसडीओ का कार्यालयप्रतिनिधि, सहरसा सिटी सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सदर एसडीओ जहांगीर आलम के वेश्म के आगे सड़क पर थ्री फिफ्टीन का एक गोली गिरा देख सनसनी फै ल गयी. लोगो की नजर पड़ने पर सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही परिसर में अफरातफरी मच गयी. सदर एसडीओ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ समाहरणालय पहुंच मामले की जांच की. जांच के दौरान गोली मिस फायर होने की बात बतायी गयी. एसडीओ ने बरामद गोली को पुलिस के हवाले कर जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि गोली के फोरेंसिक जांच का आदेश दिया गया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गोली प्रथम दृष्टया मिस फायर व मिट्टी में दबे रहने जैसी लग रही है. मामले को पुलिस गंभीरता से लेकर जांच कर रही है कि आखिर गोली कैसे यहां गिरी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन