हेडिंग : रोजाना चलेगी वैशाली, पटना के लिए नयी रात्रिकालीन ट्रेन

हेडिंग : रोजाना चलेगी वैशाली, पटना के लिए नयी रात्रिकालीन ट्रेनफोटो- पप्पू 16इंपैक्ट का पीडीएफ भी लगायें सहरसा फोल्डर सेप्रभात खास-जानकी व कोसी एक्सप्रेस का बनमनखी तक विस्तार -जनता की चिरपरिचित मांग हुई पूरी, प्रभात खबर ने उठाया था मुद्दा -सांसद ने कहा, मंत्रालय ने बोर्ड को दी स्वीकृति -दिल्ली जाने की परेशानी हुई कम, […]
हेडिंग : रोजाना चलेगी वैशाली, पटना के लिए नयी रात्रिकालीन ट्रेनफोटो- पप्पू 16इंपैक्ट का पीडीएफ भी लगायें सहरसा फोल्डर सेप्रभात खास-जानकी व कोसी एक्सप्रेस का बनमनखी तक विस्तार -जनता की चिरपरिचित मांग हुई पूरी, प्रभात खबर ने उठाया था मुद्दा -सांसद ने कहा, मंत्रालय ने बोर्ड को दी स्वीकृति -दिल्ली जाने की परेशानी हुई कम, गरीब रथ व पुरबिया पर कम होगा यात्रियों का बोझ-रेल मंत्रालय से मिली स्वीकृति, मार्च से परिचालन की संभावना प्रतिनिधि, सहरसा नगरसाल के शुरुआती दौर में कोसी क्षेत्र के लोगों को रेल मंत्रालय द्वारा बड़ी सौगात दी गयी है. फिलवक्त बरौनी से रोजाना नयी दिल्ली तक चलनेवाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार कर सहरसा किया जा रहा है. यह रोजाना सहरसा से दिल्ली के लिए परिचालित की जायेगी. वहीं रात के समय पटना जाने के लिए रोजाना एक्सप्रेस ट्रेन की स्वीकृति भी दे दी गयी है. सांसद पप्पू यादव ने बताया कि रेलवे वित्तीय वर्ष 2015-16 में ही सहरसा से दोनों ट्रेन का परिचालन शुरू कर देगी. सांसद श्री यादव ने बताया कि सहरसा से वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अलावा रात में रोजाना पटना के लिए नयी ट्रेन चलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुरलीगंज से भाया सहरसा, पटना होते हुए हटिया तक जानेवाली कोसी एक्सप्रेस का विस्तार बनमनखी तक कर दिया गया है. इसके अलावा सहरसा से रोजाना चलनेवाली जानकी एक्सप्रेस को भी विस्तार देकर बनमनखी तक कर दिया गया है. जानकी को रोजाना बनमनखी से भाया सहरसा होते हुए दरभंगा, मधुबनी से जय नगर तक चलाया जायेगा. सांसद श्री यादव ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा सभी ट्रेनों की स्वीकृति रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है, जिनके द्वारा परिचालन को लेकर समय सारणी को अंतिम रूप दिया जायेगा. मालूम हो कि प्रभात खबर द्वारा विगत कई वर्ष से वैशाली एक्सप्रेस के विस्तार व पटना के लिए रात्रि ट्रेन चलाने की मांग को मुद्दा बना रेल मंत्रालय एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकृष्ट किया जा रहा था. सांसद ने दिया साधुवादकोसी क्षेत्र को बजट से पूर्व रेलवे द्वारा दी गयी सौगात के बाद सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री सहित रेल मंत्री को साधुवाद दिया है. उन्होंने कहा कि आगामी बजट में भी उत्तर बिहार के लोगों को रेलवे कई नयी रेलगाड़ी देने की योजना बना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










