गीता अध्यक्ष व शिवकुमार वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत

Published at :17 Jan 2016 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
गीता अध्यक्ष व शिवकुमार वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत

गीता अध्यक्ष व शिवकुमार वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत जिला प्राथमिक संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन प्रतिनधि, सहरसा शहर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गयी. प्रधान सचिव नूनूमणि सिंह ने वर्ष 2007 से अद्यतन अवधि तक का आय-व्यय प्रस्तुत कर किया. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

गीता अध्यक्ष व शिवकुमार वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत जिला प्राथमिक संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन प्रतिनधि, सहरसा शहर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गयी. प्रधान सचिव नूनूमणि सिंह ने वर्ष 2007 से अद्यतन अवधि तक का आय-व्यय प्रस्तुत कर किया. उन्होंने कहा कि विगत के शिक्षकों की ढृढ इच्छाशक्ति का विश्लेषण करने पर वर्तमान पीछे दिख रहा है. जो चिंताजनक है. चुनाव के लिये प्रतिनियुक्त निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया के प्रधान सचिव सत्येंद्र कुमार सुमन की मौजूदगी में चुनाव की कार्यवाही शुरू की गयी. रेवती रमण सिंह के प्रस्ताव व नित्यानंद झा के समर्थन से सर्वसम्मति स नूनूमणि सिंह को प्रधान सचिव के पद पर मनोनीत किया गया. वहीं सर्वसम्मति से गीता वर्मा को अध्यक्ष, शिवकुमार झा व पवन चौधरी को वरीय उपाध्यक्ष, सुखदेव मंडल, मुर्जीबुर रहमान, कोकस सुल्ताना को उपाध्यक्ष, किशोरी साह व मिथिलेश सिंह को उपप्रधान सचिव, प्रसुन रंजन सिंह व सत्यवान कुमार, ललन यादव को सचिव, रंजन कुमार सिंह को कार्यालय सचिव, जयप्रकाश नारायण सिंह को कोषाध्यक्ष, बच्चन पासवान को अंकेक्षक, रेवती रमण सिंह को प्रवक्ता मनोनीत किया गया. नवमनोनीत अध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि जब तक आप सही व प्रतिबद्व शिक्षक नहीं होंगे तब तक आपका संघर्ष सार्थक नहीं हो सकता है. उन्होंने शिक्षकों को अपने हक व अधिकार के लिये आगे आने की अपील की. वरीय उपाध्यक्ष श्री झा ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते कहा कि शिक्षकों के अधिकार के लिये संघ हमेशा तैयार रहेगा. शिक्षक का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्य का सही से पालन करने की अपील की. इस मौके पर मीरा श्रीवास्तव, श्यामल किशोर झा, सुरेश सिंह, प्रभात मिश्र, शंभुनाथ झा, नित्यानंद झा सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- टीचर 8 व 9 – नवमनोनीत अध्यक्ष व मौजूद संघ के सदस्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन