राज्य का आधा बजट हो खेती पर खर्च : लवली

राज्य का आधा बजट हो खेती पर खर्च : लवली शहादत दिवस पर हम व फ्रेंड्स ऑफ आनंद की विशाल किसान रैलीपूर्व सांसद ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बातसहरसा शहर शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को हम सेक्यूलर व फ्रेंडस ऑफ आनंद के संयुक्त तत्वावधान में पटेल मैदान […]
राज्य का आधा बजट हो खेती पर खर्च : लवली शहादत दिवस पर हम व फ्रेंड्स ऑफ आनंद की विशाल किसान रैलीपूर्व सांसद ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बातसहरसा शहर शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को हम सेक्यूलर व फ्रेंडस ऑफ आनंद के संयुक्त तत्वावधान में पटेल मैदान में विशाल किसान रैली का आयोजन किया जायेगा. यह बातें पूर्व सांसद लवली आनंद ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश के बंटवारे के बाद सारे उद्योग, खनिज संप्रदाय झारखंड चला गया. प्रदेश सिर्फ खेती योग्य रह जाने के कारण 50 प्रतिशत राज्य बजट खेती पर खर्च होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आजादी के 67 वर्ष बाद भी प्रदेश में किसानों की माली हालत सबसे खराब है. कृषि आधारित उद्योग लगा कर प्रदेश को फिर से संवारा जा सकता है. इसके लिये नियत साफ होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सुई से लेकर सभी सामान की कीमत उद्योगपति स्वयं तय करते हैं. जबकि किसानों की फसल की कीमत बिचौलिया तय करते हैं. किसान चौतरफा मार झेलने को विवश हैं. किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी में लूट मची है. जिसकी उच्च स्तरीय जांच वक्त का तकाजा है. उन्होंने कहा कि रैली में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, सांसद अरूण कुमार शामिल होंगे. हम के छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन आनंद ने कहा कि सत्ता व प्रतिपक्ष के कई बड़े नेता छात्र राजनीति की उपज हैं. दशकों से बिहार में छात्र संघ का चुनाव नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर पूर्व शिक्षक सुरेंद्र नाथ झा गोपाल, अनिल मुखिया सहित अन्य मौजूद थे. फोटो – लवली 7 – प्रेसवार्ता को संबोधित करती पूर्व सांसद लवली आनंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










