मछली पालन को बढ़ावा दे रहे युवा किसान अमरेश

मछली पालन को बढ़ावा दे रहे युवा किसान अमरेश फोटो नं. 1 कैप्सन – तालाब दिखाते किसान अमरेश चौधरीप्रतिनिधि, कटिहारसदर प्रखंड के भवाड़ा पंचायत के प्रगतिशील युवा किसान अमरेश चौधरी मिश्रित मछली पालन पिछले दस वर्षों से कर रहे हैं और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे […]
मछली पालन को बढ़ावा दे रहे युवा किसान अमरेश फोटो नं. 1 कैप्सन – तालाब दिखाते किसान अमरेश चौधरीप्रतिनिधि, कटिहारसदर प्रखंड के भवाड़ा पंचायत के प्रगतिशील युवा किसान अमरेश चौधरी मिश्रित मछली पालन पिछले दस वर्षों से कर रहे हैं और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पढ़ाई-लिखाई कर अपने पैतृक संपत्ति को संभालते हुए इन्होंने मछली पालन की शुरुआत की. इनके तालाब में रेहू, कतला, मिर्का, चित्तल, बाटा मछली का पालन होता है. वहीं अनेक हाइब्रिड मछली का भी पालन करते हैं. मछली पालन की ओर इनका झुकाव देख अन्य युवा किसान भी इस मछली पालन की ओर आकर्षित हो रहे हैं. युवा किसान श्री चौधरी ने प्रभात खबर को बताया कि मुख्य उद्देश्य मछली पालन को बढ़ावा देना है. उन्होंने बताया कि पांच एकड़ में मछली पालन फिलहाल कर रहे हैं. एक तालाब की खुदाई करायी जा रही है. जिसमें मछली बीज उत्पादन की शुरुआत करेंगे. श्री चौधरी ने बताया कि सालाना 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मछली का उत्पादन होता है. उन्होंने बताया कि तालाब में विदेशी पक्षी भी आता है. लेकिन इसको मारने नहीं दिया जाता है. इनका मानना है कि पक्षी का बीट मछलियों के चारा का काम करता है. इको बैलेंस बनाये रहता है. श्री चौधरी ने कहा कि नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड और मत्स्य विभाग से भी जुड़े हुए हैं. श्री चौधरी से जब पूछा आगे क्या प्लान है तो उन्होंने बताया कि तालाब में बोट (नाव) डाल कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










