अगले साल से विदेशी शराब भी बंद : विजेंद्र

Published at :17 Jan 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
अगले साल से विदेशी शराब भी बंद : विजेंद्र

सहरसा : पूर्ण शराबबंदी की चर्चाओं पर लग रही अटकलों को विराम देते हुए ऊर्जा सह वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने यह साफ कर दिया है कि अगले साल से विदेशी शराब को भी बंद कर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी जायेगी. अप्रैल से देशी व विदेशी शराब पर पूर्ण रूप […]

विज्ञापन

सहरसा : पूर्ण शराबबंदी की चर्चाओं पर लग रही अटकलों को विराम देते हुए ऊर्जा सह वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने यह साफ कर दिया है कि अगले साल से विदेशी शराब को भी बंद कर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी जायेगी.

अप्रैल से देशी व विदेशी शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना विभागीय कामकाज की लिहाज से परेशानी करने वाला था. इसलिए ऐसा करने का निर्णय लिया गया. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के साथ सहरसा आये उर्जा सह वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में यह भी स्पष्ट किया कि शराबबंदी को लेकर राजस्व में घोर कमी से संबंधित बातें भ्रामक और अफवाह हैं. राजस्व की कोई कमी नहीं है. राज्य में विकास से संबंधित किसी भी कार्य को बाधित नहीं होने दिया जायेगा.

दस हजार का जूता पहननेवाले कर क्यों न दें : मंत्री ने कहा कि शराबबंदी का निर्णय त्वरित नहीं, बल्कि सभी चीजों को कैलकुलेट कर किया गया है. कर बढ़ाये जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी वस्तुओं पर कर बढ़ाया गया है, जो आम आदमी की जरूरत से उपर है. दस हजार का जूता पहनने वाले लोगों को कर क्यों नहीं देना चाहिए.

आम लोगों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं : केंद्र सरकार ने तो पेट्रो पद्धार्थ की

अगले साल से…

कीमत कम होने के बावजूद एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी. अभी तक पांच बार केंद्र सरकार पेट्रोलियम पद्धार्थ का मूल्य बढ़ा चुकी है. लेकिन बिहार सरकार आम लोगों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. कहीं से भी राजस्व की कमी नहीं है और विकास कार्य पहले की अपेक्षा और तेज गति से आगे बढ़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन