हेडिंग: हत्याकांड के चार दोषियों को आजीवन कारावास

Published at :15 Jan 2016 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
हेडिंग: हत्याकांड के चार दोषियों को आजीवन कारावास

हेडिंग: हत्याकांड के चार दोषियों को आजीवन कारावास-मधेपुरा जिला के सीताराम यादव, लाल मोहन यादव, रमेश यादव व बेचन यादव के विरुद्ध तीन व्यक्तियों की हत्या का आरोपप्रतिनिधि, पूर्णिया कोर्ट अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार झा की ओर से मधेपुरा जिला के सीताराम यादव, लाल मोहन यादव, रमेश यादव व बेचन यादव को तीन […]

विज्ञापन

हेडिंग: हत्याकांड के चार दोषियों को आजीवन कारावास-मधेपुरा जिला के सीताराम यादव, लाल मोहन यादव, रमेश यादव व बेचन यादव के विरुद्ध तीन व्यक्तियों की हत्या का आरोपप्रतिनिधि, पूर्णिया कोर्ट अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार झा की ओर से मधेपुरा जिला के सीताराम यादव, लाल मोहन यादव, रमेश यादव व बेचन यादव को तीन व्यक्तियों की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनायी गयी. साथ ही सभी चार दोषियों को 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इसके अलावा शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के लिए सात वर्ष की सजा सुनायी गयी. दोनों सजा साथ-साथ चलेगी. इस मामले के अन्य दो अभियुक्त मुकेश कुमार व जंगल मंडल को निर्दोष पाते हुए रिहा करने का आदेश दिया. मामला सत्रवाद संख्या 433/13 के तहत विचारित हुआ था. मामले के सूचक प्रकाश टुडू उर्फ पक्का टुडू ने बड़हरा थाना कांड संख्या 215/12 दर्ज करवाते हुए आवेदन दिया था कि 04 नवंबर 2012 को भतसारा गांव में अभियुक्तों की ओर से आदिवासियों की जमीन पर हथियार सहित हमला कर दिया था, जिसमें राकेश टुडू, करण टुडू व मंजू मरांडी की हत्या कर दी गयी. इस घटना में उक्त हमलावरों ने तल्लू हांसदा, तलवा हांसदा, दासो टुडू व गुरमा मुर्मू बुरी तरह से घायल कर दिया था. मामले में विशेष लोक अभियोजन अरुण कुमार पासवान ने अभियोजन के तरफ से 19 साक्ष्यों को प्रस्तुत किया. सारे तथ्यों का गहन अध्ययन किया गया और उपलब्ध सबूतों के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन